TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow News : पंचकुटी इलाके में दर्दनाक हादसा, घर से कोचिंग पढ़ने गए थे बच्चे, तालाब में डूबने से हुई मौत

Lucknow News : प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में एक तालाब में तीन बच्चे डूब गए। जिनमें दो के शव बरामद कर लिए गए हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 27 Sep 2024 1:45 AM GMT (Updated on: 27 Sep 2024 2:13 AM GMT)
Lucknow News : पंचकुटी इलाके में दर्दनाक हादसा, घर से कोचिंग पढ़ने गए थे बच्चे, तालाब में डूबने से हुई मौत
X

Lucknow News : प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में एक तालाब में तीन बच्चे डूब गए, जिनमें दो लापता थे। दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक बच्चा तैरकर बाहर निकल गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, एनडीआरएफ और गोताखारों की टीम दोनों लापता बच्चों की तलाश में जुट गई।

दो के शव बरामद

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कल शाम करीब 5.30 बजे की है। यहां सरोजनीनगर के रहीमाबाद के पंचकुटी के पास तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए, इसमें से एक साथी तैरकर बाहर निकल आया है। बताया जा रहा है कि दुर्गेश और मानस अपने दोस्त के साथ कोचिंग गए हुए थे, वहां से लौटते समय घूमने के उद्देश्य से पंचकुटी इलाके में तालाब के पास पहुंचे। इस दौरान तीनों छात्र नहाने के लिए तालाब में कूद गए। बताया जा रहा है कि पानी के बहाव की गति ज्यादा होने के कारण वह गहरे पानी में चले गए। दुर्गेश (15) और मानस (13) अभी लापता हैं। दुर्गेश 9वीं कक्षा का छात्र है। साथी छात्र तैरकर बाहर निकल आया था, उसने दोस्तों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। फिलहाल दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही साइकिल और कपड़े भी मिले हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को बुलाया है। एनडीआरफ और गोताखोर की टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों की तलाश शुरु की। हालांकि देररात होने के कारण टीम ने आज सुबह रेस्क्यू अभियान चलाने को कहा। इस पर स्थानीय लोग नाराज हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद टीम फिर से तलाश में जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना कि यहां खुलेआम खनन का खेल चल रहा था। इसकी शिकायतें कई बार की गईं, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इसी के चलते दो बच्चों की जान चली गई।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story