×

Lucknow Traffic Today: राजधानी लखनऊ में आज यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें लिस्ट

Lucknow Traffic Diversion: मद्देनजर यातायात के सुगम संचालन हेतु गुरुवार को प्रातः 07 बजे से जुलूस की समाप्ति तक इन मार्गो पर आवश्यकतानुसार वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित/डायवर्जन किया जायेगा।

Anant kumar shukla
Published on: 28 Sep 2023 3:55 AM GMT
Traffic Diversion lucknow
X

Traffic Diversion lucknow  (photo: social media )

Lucknow Traffic Diversion: अगर आप लखनऊ में रहते हैं तो अवधान हो जाएं! क्योंकि चन्द्र दर्शन के अनुसार सुन्नी समुदाय द्वारा 12 वीं रवि-उल-अव्वल (बारावफात) का जुलूस 28/29 सितम्बर को निकाला जायेगा। इस अवसर पर झण्डेवाला पार्क अमीनाबाद से प्रातः 09 बजे सुन्नी समुदाय द्वारा ’’मदहे-सहाबा’’ का जुलूस प्रारम्भ होकर मौलवीगंज, रकाबगंज, नादान महल रोड, यहियागंज तिराहा, नक्खास तिराहा से बॉयें मुड़कर टूड़ियागंज तिराहा से बाजारखाला थाने के सामने से होकर लाल माधव (हैदरगंज) तिराहा से बॉयें मुड़कर ऐशबाग ईदगाह में समाप्त होगा। इसके मद्देनजर यातायात के सुगम संचालन हेतु गुरुवार को प्रातः 07 बजे से जुलूस की समाप्ति तक इन मार्गो पर आवश्यकतानुसार वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित/डायवर्जन किया जायेगा।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

1- कमला नेहरू क्रासिंग (मेडिकल क्रास) से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा विक्टोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेफेयर तिराहा से दाहिने अकबरी गेट से अपने गन्तव्य को जा सकेगा या चौक/मेडिकल कालेज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

2- नक्खास तिराहे से किसी भी प्रकार का यातायात नादान महलरोड/टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात अकबरी गेट, मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

3- टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

4- टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि वहीं से वापस मुड़कर गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मंसूर नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

5- हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से नक्खास तिराहा या ऐशबाग ईदगाह की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

6- वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर सामान्य यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

7- मेडिकल कालेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर सामान्य यातायात रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

8- पोस्ट आफिस (अमीनाबाद) तिराहा से मौलवीगंज होकर सामान्य यातायात रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

9- रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात नाका/मेडिकल कालेज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

10- कैसरबाग बस स्टैण्ड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा, एवं अमीनाबाद चौराहा से कोई भी यातायात झण्डे वाले पार्क की तरफ नहीं आ-जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग अशोकलाट, श्री राम रोड अमीनाबाद/सिटी स्टेशन होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

11- ऐशबाग पुल की तरफ कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामण्डी/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

12- बुलाकी अड्डा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया, एवरेडी की ओर से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

13- एवरेडी तिराहे की तरफ से आने वाला यातायात मिल ऐरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा, हैदरगंज (लाल माधव) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मवैया/मिल एरिया तिराहे से बॉयें राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

14- राजेन्द्र नगर चौराहे से कोई यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मोतीनगर/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

15- नाका चौराहे से राजेन्द्र नगर होते हुये ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ कोई भी वाहन नहीं आ जा सकेगा। यह यातायात नत्था/मवैया होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

16- नाका चौराहा से कोई भी वाहन पाण्डेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात बासमण्डी चौराहा/राजेन्द्र नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

जन-समान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, स्कूल बस, फायर सर्विस इत्यादि जुलूस कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर- 9454505155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story