×

CM Yogi Birthday: भोजपुरी समाज ने कुछ अलग अंदाज में मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, लगाए पौधे

CM Yogi Aditynath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51 वें जन्मदिन एवं विश्वव पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने 151 पौधारोपण किया।

Newstrack
Published on: 5 Jun 2023 6:29 PM GMT (Updated on: 5 Jun 2023 11:53 PM GMT)
CM Yogi Birthday: भोजपुरी समाज ने कुछ अलग अंदाज में मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, लगाए पौधे
X
भो जपुरी समाज ने पौधारोपण किया

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51 वें जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने कुछ खास तरीके से मनाया। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व मे 151 पौधों का रोपण भोजपुरी पार्क गोमती नगर विक्रांत खण्ड लखनऊ में किया। इसमे आम, नीम, पीपल, बरगद, आवला जामुन रूद्राक्ष एवं अशोक आदि के पौधे लगाये। पैधों को बचाने के लिए टी गार्ड भी लगाये गये।

1 लाख पौधारोपण का संकल्प

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भोजपुरी समाज के लोगो ने संकल्प लिए कि 1 जुलाई से 15 अक्टूबर तक एक लाख पौधारोपण लखनऊ मे भोजपुरी समाज के लोग द्वारा किया जायेगा। इसके साथ ही लखनऊ मे रहने वाले लोगो को भी हर घर मे एक पौध लगाकर पौधे का देख भाल करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। जो व्यक्ति या संस्था अधिक पौधारोपण करेगा उसको भोजपुरी समाज पर्यावरण गौरव समान से सम्मानित किया जायेगा पर्यावरण संरक्षण के लिए अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व मे वर्ष 2010 से यह आभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

आज पौधारोपण कार्यक्रम में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, मनोज सिंह, वेद प्रकाश राय, शिवशंकर सिंह, हेमंत तिवारी, संजय सिंह एवं अन्य कई लोगो द्वारा वृक्षारोपण किया गया।अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय सहित सभी लोगो ने परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महराज को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।

जन्मदिन पर सीएम योगी का पौधारोपण पर विशेष जोर

किसी खास दिन और किसी के जन्मदिन के बीच का संबंध आमतौर पर महज एक संयोग होता है। कुछ ऐसा ही संयोग यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नाथपंथ का मुख्यालय माने जाने वाले गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर के साथ भी जुड़ा है. सीएम योगी का जन्मदिन भी 5 जून को ही पड़ता है, जिस दिन पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। जन्मदिन, विश्व पर्यावरण दिवस और वन और जल संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इस खास दिन को और भी खास बनाती है।

Newstrack

Newstrack

Next Story