×

Lucknow: चोरी के आरोप में पेड़ से बांध दो युवकों को बेरहमी से पीटा, लोगों ने बनाया वीडियो...पुलिस ने तीन को किया अरेस्ट

Lucknow Viral Video: लखनऊ पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के आधार पर दोनों युवकों से मारपीट करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

aman
Written By amanReport ashutosh
Published on: 18 Jan 2024 12:56 PM GMT (Updated on: 18 Jan 2024 1:06 PM GMT)
X

पेड़ से बांध दो लड़कों को पीटते आरोपी (Social Media) 

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के गौतम बुद्ध पार्क (Gautam Buddha Park) में गुरुवार (18 जनवरी) को दो युवकों को पेड़ से बांधकर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। वीडियो में पीड़ित युवक खुद को निर्दोष बताकर माफी मांगता नजर आ रहा है। लेकिन, उसकी एक नहीं सुन रहे। लगातार पिटाई करने में लगे हैं।

लखनऊ पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। चौक पुलिस ने तीन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मो. अहद शाम, सैफ अली और सौरभ सागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया। पिटने वाले युवकों पर आरोप है कि, स्मैक पीने के चलते उसने सामान चोरी की थी, जिससे नाराज काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें पेड़ में बांधकर पीटा।

पुलिस ने क्या बताया?

लखनऊ के चौक पुलिस इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि, 'वीडियो की जांच के आधार पर दोनों युवकों से मारपीट करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया, आरोपित शहर के बुद्धा पार्क में काम करने वाले मजदूर हैं। इन आरोपियों ने युवकों पर कपड़े चोरी का आरोप लगाया। फिर पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई कर दी। आरोपी सीतापुर के देवरिया कला निवासी मोहम्मद अहदशाम, सीतापुर के बहलोलपुर निवासी मोहम्मद सैफ अली और मुरादाबाद बिलारी के सौरभ सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है।'

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवकों पर नशा करने का आरोप लगा है। गिरफ्तार आरोपियों का कहना है स्मैक से नशा के लिए ये लोग चोरी करते हैं। इसी वजह से उन दोनों की पिटाई की गई। अब जांच के बाद ही ये पता चल पाएगा कि, वास्तविक में मामला क्या है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story