Lucknow University की ख्याति में इजाफा, UGC ने दिया UP में श्रेणी-वन विश्वविद्यालय का दर्जा

लखनऊ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का पहला सार्वजनिक विश्वविद्यालय है जिसे नैक ए प्लस प्लस ग्रेड की मान्यता प्राप्त है। वहीं अब यह विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में श्रेणी-1 विश्वविद्यालय संस्थान बन गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 28 Nov 2023 10:44 AM GMT
lucknow news
X

लखनऊ विश्वविद्यालय को UGC ने दिया यूपी में श्रेणी-वन विश्वविद्यालय का दर्जा (न्यूजट्रैक)

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) की ख्याति में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। लखनऊ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का पहला सार्वजनिक विश्वविद्यालय है जिसे नैक ए प्लस प्लस ग्रेड की मान्यता प्राप्त है। वहीं अब यह विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में श्रेणी-1 विश्वविद्यालय संस्थान बन गया है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने लखनऊ विश्वविद्यालय को यह ग्रेड देने का फैसला किया है। 1867 में स्थापित, लखनऊ विश्वविद्यालय भारत में उच्च शिक्षा के सबसे पुराने सरकारी स्वामित्व वाले संस्थानों में से एक है। कैटेगरी-1 में आने के बाद अब यूनिवर्सिटी को कई फायदे मिलेंगे। यूजीसी सचिव मनीष जोशी की ओर से इस संबंध में लखनऊ विष्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को पत्र भेजा गया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना 1921 में हुई थी। 103 साल पुराने इस विश्वविद्यालय को साल 2022 में पहली बार नैक ए प्लस प्लस का दर्जा मिला था। अब विश्वविद्यालय को एक और उपलब्धि मिली है। लखनऊ यूनिवर्सिटी को उत्तर प्रदेश में श्रेणी -1 विश्वविद्यालय के रूप में चुना गया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story