×

Lucknow News: लखनऊ को मिली 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, 15 लाख की आबादी को जाम से मिलेगा निजात

Lucknow News: शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी के साथ साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य के साथ साथ कई बड़े नेता मौजूद रहे।

Hemendra Tripathi
Published on: 14 Feb 2025 2:13 PM IST
Lucknow News
X

 Lucknow News - Union Defense Minister Rajnath Singh Inaugurated two new flyovers ( Pic- Social-Media)

Lucknow News: शुक्रवार को राजधानी लखनऊ को 1028 करोड़ से अधिक के निवेश से विभिन्न विकास परियोजनाओं के साथ दो नए फ्लाईओवर की सौगात मिली। शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी के साथ साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य के साथ साथ कई बड़े नेता मौजूद रहे।

15 लाख की आबादी को जाम से मिलेगा निजात

खुर्रमनगर और मुंशीपुलिया फ्लाईओवर के निर्माण से पहले इंजीनियरिंग कॉलेज से मुंशीपुलिया तक का सफर तय करने में लोगों को भीषण जाम की वजह से करीब 1 से डेढ़ घंटा लगता था। अब इन दोनों फ्लाईओवर के निर्माण के बाद हुए उद्घाटन से शहर की करीब 15 लाख की आबादी को जाम से निजात मिलते हुए आसान सफर का लाभ मिला है। इसके जरिये लोग अब 1 घंटे का सफर सीधे 20 से 25 मिनट में तय कर सकेंगे।

267 करोड़ की लागत से बना है करीब ढाई किलोमीटर लंबा फ्लाइओवर

आपको बताते चलें कि खुर्रमनगर स्थित फ्लाईओवर 267 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इस ओवरब्रिज को धनुष आकार यानी आर्च मॉडल पर तैयार किया गया है। ओवरब्रिज के शुरू होने के साथ ही खुर्रम नगर, जगरानी, सेक्टर-25 वाकई रोड पर आवागमन करने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। रिंग रोड पर साल 2021 से इस खुर्रमनगर पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जो जनवरी के अंतिम सप्ताह तक पूरा हो गया। पिछले करीब एक सप्ताह से इस पर यातायात का आवागमन भी हो गया है। औपचारिक उद्घाटन के बाद अब ये फ्लाईओवर पूर्व रूप से लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है।

लखनऊ में एक दर्जन से अधिक फ्लाईओवर का हो चुका है निर्माण: बृजेश पाठक

विकासनगर स्थित मिनी स्टेडियम में हुए फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी CM बृजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ में एक दर्जन से अधिक फ्लाईओवर का निर्माण अभी तक हो चुका है, जिससे पूरे शहर के यातायात की स्थिति में भी काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि इन फ्लाईओवरों की वजह से लखनऊ की जनता को भीषण जाम से काफी राहत मिली है और यातायात की गति में भी तेजी आई है।



Shalini singh

Shalini singh

Next Story