×

UP Assembly Monsoon Session: पांच दिवसीय मानसून सत्र में पेश किए जाएगें 13 अध्यादेश, हंगामेदार रहने के आसार

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र सात अगस्त की सुबह 11 बजे शुरू होगा। सत्र के पहले दिन सदन में औपचारिक कार्य, अध्यादेश, अधिसूचनाएं सदन में रखी जाएंगी।

Jugul Kishor
Published on: 29 July 2023 9:33 AM GMT (Updated on: 29 July 2023 9:37 AM GMT)
UP Assembly Monsoon Session: पांच दिवसीय मानसून सत्र में पेश किए जाएगें 13 अध्यादेश, हंगामेदार रहने के आसार
X
UP Assembly Monsoon Session (File Photo, Social Media)

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र सात अगस्त की सुबह 11 बजे शुरू होगा। सत्र के पहले दिन सदन में औपचारिक कार्य, अध्यादेश, अधिसूचनाएं सदन में रखी जाएंगी। जानकारी के मुताबिक आठ, नौ, दस और ग्यारह अगस्त को विधायी कार्यों के लिए मॉ़नसून सत्र रखा गया है। कार्यक्रम के मुताबिक सरकार इस बार 13 अध्यादेश सदन में पेश करेगी। इसके अलावा नए विधेयकों को भी सदन में पास करवाया जाएगा।

ये 13 अध्यादेश किए जाएंगे पेश

- उप्र दंड विधि(अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन)(संशोधन) अध्यादेश 2023
- उप्र नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि(संशोधन अध्यादेश 2023,
- उप्र नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश 2023,
- उप्र कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) अध्यादेश 2023
- उप्र निजी विवि(संशोधन) अध्यादेश 2023,
- उप्र निजी विवि(द्वितीय संशोधन) अध्यादेश 2023,
- उप्र निजी विवि(तृतीय संशोधन) अध्यादेश 2023,
- उप्र निजी विवि(चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश 2023,
- उप्र निजी विवि(पंचम संशोधन) अध्यादेश 2023,
- उप्र राष्ट्रीय विधि विवि, प्रयागराज (संशोधन) अध्यादेश 2023,
- उप्र नगर योजना एवं विकास (संशोधन) अध्यादेश 2023,
- उप्र जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विवि अध्यादेश 2023
-उप्र माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश 2023 हैं।

बता दें कि बजट सत्र काफी हंगामेदार रहा था, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी नोकझोंक हुई थी। बजट सत्र में प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान की भी काफी चर्चा हुई थी, जिसमें उन्होने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। इसीलिए मॉनसून सत्र भी काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। यह सत्र उत्तर प्रदेश के लिए इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अगले वर्ष ही लोकसभा के आम चुनाव होने हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी 80 हराओ और बीजेपी हटाओ का नारा दिया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story