×

UP Budget 2024: यूपी के बजट में होंगी कई नई घोषणाएं, विकास को मिलेगी रफ्तार

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू हो गया है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में पांच फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी सरकार का यह बजट अहम माना जा रहा है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 4 Feb 2024 10:50 AM GMT
Budget session starts from February 2. State Finance Minister Suresh Khanna will present the budget proposal for the financial year 2024-25 on February 5
X

बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पांच फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगे: Photo- Social Media

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू हो गया है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में पांच फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी सरकार का यह बजट अहम माना जा रहा है।

क्या है संभावना

प्रदेश सरकार का इस वर्ष का बजट पिछले बजट से करीब 75 हजार करोड़ रुपये तक ज्यादा हो सकता है। पिछले वर्ष 6.90 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। इस वर्ष ये 7.65 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। वर्ष 2024-25 के बजट में राजस्व व्यय यानी वेतन-पेंशन आदि मदों में सबसे ज्यादा धन बढ़ेगा। इस मद में पिछले साल की तुलना में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये ज्यादा खर्च करना पड़ेंगे।

योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में वर्ष 22-23 में 5.85 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। वर्ष 23-24 के बजट में लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपये का इजाफा कर 6.90 लाख करोड़ का बजट सदन में पेश किया गया था। वर्ष 24-25 में इसमें करीब 75 हजार करोड़ की वृद्धि का अनुमान है।

क्या है अनुमान

- पिछले साल की तुलना में आगामी वित्त वर्ष में कर राजस्व में करीब 34 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि का अनुमान है।

- राजस्व व्यय वर्तमान वित्त वर्ष का करीब 5.02 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। 24-25 में ये बढ़कर 5.57 लाख करोड़ हो सकता है। यानी इसमें करीब 55 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि होगी।

- राज्य के पूंजी व्यय में केवल 20 हजार करोड़ रुपये ही बढ़ने का अनुमान जताया गया है।

- वित्त वर्ष 23-24 की तुलना में वर्ष 24-25 में राजकोषीय घाटे में मामूली वृद्धि के आसार हैं जो महज 4 हजार करोड़ रुपये होगा। वहीं ऋण में 13 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स

प्रदेश के ढांचागत विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए बजट में कई प्रावधानों की घोषणा की जा सकती है।

- रैपिड रेल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम, एक्सप्रेस-वे, पुल और अन्य विकास योजनाओं पर बड़े प्रावधान किए जाने की संभावना है।

- प्रयागराज से मेरठ के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए समुचित बजट प्रावधान इस बार किया जाएगा। 2024 दिसंबर तक इस परियोजना को पूरा किया जाना है। साथ ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण को भी तेजी दी जानी है।

- लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे कॉरिडोर - चारबाग से बसंत कुंज - के बारे में भी घोषणा की जा सकती है।

- प्रदेश में रेलवे क्रॉसिंग पर नए पुल बनने हैं जिस बारे में केंद्र सरकार से एमओयू हो चुका है। बजट में कई पुलों की घोषणा की जा सकती है।

- स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी परियोजना और प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी के क्षेत्र में बजट में जरूरी घोषणाएं की जाएंगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story