×

UP Budget 2024: विधानसभा में दी गई दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि, कार्यवाही स्थगित, सरकार सोमवार को पेश करेगी बजट

UP Budget 2024: यूपी विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत 02 फरवरी, 2024 से हो गई है। आज बजट सत्र की कार्यवाही की दूसरा दिन था और शोक प्रस्ताव पेश होने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार के लिए स्थगित कर दी गई। 5 फरवरी को योगी सरकार बजट पेश करेगी।

Viren Singh
Published on: 3 Feb 2024 8:18 AM GMT (Updated on: 3 Feb 2024 8:58 AM GMT)
UP Budget 2024
X

UP Budget 2024 (सोशल माीडिया) 

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन शनिवार को सदन में दिवंगत सदस्यों के लिए शोक प्रस्ताव पेश किया गया। शोक प्रस्ताव पेश होने के बाद विधानमंडल बजट सत्र की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। शोक प्रस्वात के जरिये सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। सीएम एवं नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रस्ताव को पढ़कर दिवंगत विधानसभा के सदस्यों को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सदन में दिवंगत सदस्य MLA मानवेंद्र सिंह और डॉ एसपी यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है और सीएम योगी ने दोनों के उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए सदन में मौजूद सदस्यों को परिचित करवाया।

योगी ने सदन में पढ़ा शोक प्रस्ताव

शोक प्रस्ताव में सीएम योगी ने कहा कि इस सदन को सूचित करना पड़ा रहा है कि हमारे वर्तमान विधानसभा के सदस्य मानवेंद्र सिंह का 5 जनवरी, 2024 को 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वथ्य चल रहे थे। उनका निधन हम सबके लिए दुखद है। मानवेंद्र सिंह विधानसभा के दो बार सदस्य रह चुके थे। लगातार दो बार 2017 और 2022 में शाहजहांपुर में ददरौल विधानसभा से भाजपा से विधायक चुने गए थे। इसके अलावा वह विधानसभा की विभिन्न समितियों में सदस्य भी रहे।

मानवेंद्र सिंह का निधन भाजपा के लिए अपूर्ण क्षति

सीएम योगी ने कहा कि दिवंगत मानवेंद्र सिंह का छात्र राजनीतिक जीवन दीर्घा रहा। उनकी जनता के बीच छवि सौम्य एवं सरल रही। मानवेंद्र सिंह साल 1977-78 में एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर के छात्र संघ के अध्यक्ष थे। 1992-95 तक शाहजहांपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। उन्होंने युवाओं और किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्य किए और अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा। सीएम योगी ने कहा कि मानवेंद्र सिंह के निधन से भाजपा को अपूर्ण क्षति हुई है। इस सदन के माध्यम से मैं मानवेंद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। और उनके दुखी परिजनों को अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।

सीएम बोले- डॉ. एसपी यादव थे लोकप्रयि नेता

नेता सदन योगी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य एवं बलरामपुर के गैंसडी विधानसभा के विधायक डॉ. एसपी यादव के निधन पर भी सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. शिव प्रकाश यावद का निधन 26 जनवरी, 2024 को करीब 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। डॉ. एसपी यादव के निधन से हम सभी दुखी हैं और वह सदन के वरिष्ठ सदस्य थे। साल 1993 के मध्यावधि चुनाव में वह पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। उसके बाद डॉ. एसपी यादव 2002, 2012 और 2022 विधानसभा सदस्य चुने गए। वे गैंसडी विधानसभा से चार बार सपा से विधायक चुने गये। नेता सदन ने कहा कि डॉ. एसपी यादव एक शिक्षक के रूप में अपने जीवन का आरंभ किया और वह अपने क्षेत्र के लोकप्रिय नेता रहे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनका निधन हम सब के लिए पूर्ण क्षति है।

सोमवार को पेश होगा बजट

बता दें कि यूपी विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत 02 फरवरी, 2024 से हो गई है। आज बजट सत्र की कार्यवाही की दूसरा दिन था और शोक प्रस्ताव पेश होने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार के लिए स्थगित कर दी गई। सोमवार, 5 फरवरी को योगी सरकार बजट पेश करेगी। उसके बाद 6-7 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन पर चर्चा होगी। कुल 9 दिन का बजट सत्र 12 फरवरी को समाप्त होगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story