TRENDING TAGS :
Lucknow News: सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, 52 सेकेंड के लिए थमा शहर
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम आवास पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया।
CM Yogi (Pic: Social Media)
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। सीएम ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम योगी सिर पर साफा बांधे नजर आए। सीएम के साथ कई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ यह समारोह समाप्त हुआ। आज स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरे हैं। लोगों आजादी का जश्न मना रहे हैं। प्रदेश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल
योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में विधान भवन में भी तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नजर आए। तमाम नेताओं और अधिकारियों के साथ सीएम योगी विधान भवन के कार्यक्रम में शामिल हुए। विधान भवन में सास्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। अलग-अलग राज्यों के कलाकारों ने विधान भवन लखनऊ में प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के दौरान सीएम योगी मौजूद रहे। झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान की धुन बजी। इस दौरान हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए।
52 सेकेंड के लिए थमा शहर
राजधानी लखनऊ आज 52 सेकेंड के लिए थम गया। सीएम के तिरंगा फहराते ही शहर के सारे सिग्नल रेड हो गए। रोड पर चल रही सारी गाड़ियां एक साथ रुक गईं। 52 सेकेंड के राष्ट्रगान के दौरान पूरा शहर थमा रहा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में तमाम कार्यक्रम आयोजति किए गए हैं। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ तमाम अधिकारी मौजूद रहे। सरकारी कार्यालयों के साथ ही स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
शहर में रौनक
शहर में स्वतंत्रता दिवस की रौनक नजर आ रही हैं। कल शाम ही विधान भवन को सजा दिया गया था। साथ ही हल्की बारिश ने उसकी खूबसूरती में चार-चांद लगाए। आज सड़कों पर लोग झंडे के साथ नजर आ रहे हैं। आजादी के 78वें मौके पर लोगों में इस दिन की खुशी है।