TRENDING TAGS :
Lucknow: आईएएस राजा मौली प्रतिनियुक्ति के लिए हुए कार्यमुक्त, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया था अनुरोध
IAS Raja Mouli: दरअसल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने चहेते असफर को राज्य में वापस लाने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी को एक पत्र लिखा था।
IAS Raja Mouli (सोशल मीडिया)
IAS Raja Mouli: यूपी की योगी सरकार ने गृह सचिव एवी राजा मौली को कार्यमुक्त कर दिया है। सरकार आईएएस अधिकारी एवी राजा मौली की साफ सुथरी कार्यशैली को देखते हुए इस बार उन्हें राज्य के प्रशासनिक महत्वपूर्ण पद पर तैनाती करने की मंशा बैठाए हुए थे, लेकिन उससे पहले एवी राजा मौली को सरकार द्वारा सूबे के प्रशासनिक पद से प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। राजा मौली 2003 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सरकार से अनुमित मिलने के बाद वे प्रतिनियुक्ति के लिए आंध्र प्रदेश चले गए हैं।
सीएम योगी को लिखा गया था पत्र
दरअसल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने चहेते असफर को राज्य में वापस लाने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में मुख्यमंत्री नायडू ने सीएम योगी को राजा मौली को राज्य प्रतिनियुक्ति पर भेजने का अनुरोध किया था। इसके बाद नियुक्ति विभाग ने केंद्र सरकार से अनुमति लेने के बाद उन्हें आंध्र प्रदेश के राज्य प्रतिनियुक्ति पर भेजने का फैसला किया। एवी राजा मौली को 3 वर्ष के लिए आंध्र प्रदेश में प्रतिनियुक्ति मिली है।
2003 बैच के हैं राजा मौली आईएएस अधिकारी
राजा मौली मूलत: आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और वह यूपी कॉडर के 2003 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मौजूदा समय यूपी के सचिव गृह के पद पर तैनात थे। आईएएस अधिकारी राजा मौली CM चंद्रबाबू नायडू के चहेते अफसरों की लिस्ट में शुमार हैं। साल 2015 में चंद्रबाबू नायडू जब राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, तब भी राजा मौली को साथ ले गए थे और उन्हें मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया था। इस बार भी उन्हें महत्वपूर्ण पद पर तैनाती मिलने की संभावना थी।