×

Lucknow News: ऑटोमेटिक अवैध पिस्टलों को बनाने व सप्लाई करने वाला चढ़ा यूपी STF के हत्थे, 50 हजार का इनाम था घोषित

Lucknow News: शनिवार को यूपी STF की टीम ने सेमी आटोमैटिक व आटोमैटिक अवैध पिस्टलों को बनाने के साथ साथ अलग अलग राज्यों में सप्लाई करने वाले 50 हजार के इनामी किन सिंह नाम के शातिर अभियुक्त को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया।

Hemendra Tripathi
Published on: 1 Feb 2025 5:13 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News (Photo Social Media)

Lucknow News:उत्तर प्रदेश के साथ साथ आसपास के राज्यों में अवैध हथियारों की तस्करी व उसे बनाने वालों पर पुलिस टीमें लगातार नकेल कसने का काम कर रही हैं। इन्हीं सबके बीच शनिवार को यूपी STF की टीम ने सेमी आटोमैटिक व आटोमैटिक अवैध पिस्टलों को बनाने के साथ साथ अलग अलग राज्यों में सप्लाई करने वाले 50 हजार के इनामी किन सिंह नाम के शातिर अभियुक्त को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया।

पूर्व में हुई गिरफ्तार हुए अभियुक्तों ने खोला था राज

यूपी STF की टीम ने बताया कि बीते साल जुलाई महीने में अवैध पिस्टलों व मैगजीन के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान हुई पूछताछ में उन लोगों ने अभियुक्त किन सिंह को लेकर जानकारी दी। उन्होंने जानकारी में बताया कि किन सिंह अवैध शस्त्रों का मैन्यूफैक्चरर व सप्लायर है, जो देश के विभिन्न प्रान्तों में पिस्टल व मैगजीन सप्लाई करता है। वे लोग भी वही से अवैध शस्त्र लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेचते है।

अस्पताल के सामने किसी से मुलाकात करने पहुंचा था अभियुक्त, STF ने दबोचा

STF टीम ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की ओर से सूचना मिली कि किन सिंह विजय लक्ष्मी हास्पिटल के सामने किसी से मुलाकात करने के लिए आ रहा है। इस सूचना पर पहुंची STF की टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। STF की टीम ने बताया कि अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु संयुक्त पुलिस आयुक्त, लखनऊ के स्तर पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार साल 2024 में 17 दिसंबर को घोषित किया गया था।



Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story