×

Lucknow News: प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी करने 2 तस्करों को यूपी STF ने मैनपुरी से किया गिरफ्तार, 405 जिंदा कछुए बरामद

Lucknow News: यूपी STF की टीम ने बताया कि बीते लंबे समय से टीम को तस्करों के द्वारा प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी से जुड़ी जानकारी मिल रही थी।

Hemendra Tripathi
Published on: 1 March 2025 3:18 PM IST
Lucknow News: प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी करने 2 तस्करों को यूपी STF ने मैनपुरी से किया गिरफ्तार, 405 जिंदा कछुए बरामद
X

Lucknow News

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में वन्यजीवों की अवैध तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते यूपी पुलिस के साथ साथ यूपी STF की टीम तेजी के साथ ऐसे तस्करों की धड़पकड़ में लगी हुई है। इसी बीच यूपी STF की टीम ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 शातिर तस्करों को यूपी के मैनपुरी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान तस्करों के कब्जे से 405 जिंदा कछुए बरामद किए गए हैं।

कछुओं को मैनपुरी से उत्तराखंड ले जा रहे थे तस्कर

यूपी STF की टीम ने बताया कि बीते लंबे समय से टीम को तस्करों के द्वारा प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी से जुड़ी जानकारी मिल रही थी। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य प्रतिबन्धित प्रजाति के कछुओं को इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद से इकट्ठा करके स्विफ्ट गाड़ी में लोड करके मैनपुरी से रूद्रपुर उत्तराखण्ड ले जाने वाले हैं। इस जानकारी के मिलने के बाद यूपी STF की यूनिट एक्टिव हुई। जिसके बाद यूपी STF की टीम ने मैनपुरी के उषराहार किशनी मार्ग से कुलदीप चतुर्वेदी और अमित यादव नाम के 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े जाने पर तस्करों ने खुद को बताया ड्राइवर, 50 हजार में हुई डील

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों ने पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे भाड़े पर गाड़ी चलाते हैं। इसी दौरान उसकी मुलाकात रूद्रपुर के रहने वाले सन्तोष से हुई थी। सन्तोष ने ही उनसे प्रतिबन्धित कछुओं की तस्करी करने वाले इटावा के रहने वाले रूपसिंह के बारे में बताया गया था। बरामद कछुए रूप सिंह द्वारा ही इनको उपलब्ध कराया गया था। इतना ही नहीं, मैनपुरी से रुद्रपुर (उत्तराखण्ड) पहुँचाने के लिये 50 रुपये भाड़े के तौर पर तय हुए थे। जिसमें से 20 हजार रूपये एडवांस में मिल चुका था, शेष बचे पैसे कछुओं को रुद्रपुर, उत्तराखण्ड पहुँचाने के बाद मिलना था। अब यूपी STF की टीम रूप सिंह व सन्तोष के सम्बन्ध में अन्य जानकारी जुटा रही है।

कब्जे से बरामद हुए 405 जिंदा कछुए, अन्य सामान भी बरामद

यूपी STF की टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 405 प्रतिबंधित जिंदा कछुए बरामद किए गए हैं।इसके साथ ही 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 मोबाइल फोन सैमसंग और 1 स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है।



Admin 2

Admin 2

Next Story