×

UP Weather: जानलेवा हुई गर्मी, यूपी में 33 लोगों ने तोड़ा दम, जानें कब मिलेगी राहत

UP Weather: बीते शनिवार को यूपी के अलग-अलग जनपदों में गर्मी के चलते 33 लोगों की असमय मौत हो गयी। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 16 Jun 2024 7:19 AM GMT (Updated on: 16 Jun 2024 8:55 AM GMT)
lucknow news
X

भीषण गर्मी के चलते यूपी में 33 लोगों की हुई मौत (न्यूजट्रैक)

UP Weather: गर्मी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आग की भट्टी की तरह धरती तप रही है। भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। झुलसा देने वाली धूप और गर्म हवाओं के चलते जनजीवन बेहाल हो गया है। मानव ही नहीं पशु-पक्षी भी भगवान भाष्कर के कहर को अब झेल नहीं पा रहे है। भीषण गर्मी अब लोगों के लिए काल बनती जा रही है।

बीते शनिवार को यूपी के अलग-अलग जनपदों में गर्मी के चलते 33 लोगों की असमय मौत हो गयी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। बल्कि दोपहर के समय तापमान में वृद्धि ही होगी। साथ ही रात में तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश का कानपुर जनपद देश में सबसे गर्म रहा। कानपुर में दिन का तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं यहां रात भी 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रही।


गर्मी के चलते इन जनपदों में हुई मौतें

प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते अलग-अलग जिलों में 33 लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें कानपुर जनपद में आठ, चित्रकूट में छह, महोबा में तीन, बांदा व हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति की जान चली गयी है। वहीं वाराणसी जिले में सात, बलिया में तीन, मिर्जापुर में दो, गाजीपुर व सोनभद्र में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।

दो दिन बाद मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार प्रदेश में बीते कई माह से पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी से तीन दिन बाद राहत मिल सकती है। 18 जून से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। वहीं 17 जून के बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवा के चलते बादल छाने के भी आसार हैं। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story