×

UP Weather News: लखनऊ समेत कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ पड़ी बारिश की फुहारें

UP Weather News: राजधानी लखनऊ समेत बागपत, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद समेत कई जनपदों में तेज हवाओं और बारिश से लोगों को कुछ देर ही सही लेकिन गर्मी से राहत मिली।

Shishumanjali kharwar
Published on: 22 March 2025 3:23 PM IST
up weather news
X

up weather news

UP Weather News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जनपदों में शनिवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से निकली तेज धूप के बीच अचानक दोपहर होते ही आसमान में उमड़-घुमड़ करते हुए बादलों की परेड शुरू हो गयी।

इसके बाद देखते ही देखते तेज हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया। गरज-चमक के साथ बारिश की फुहारे पड़ने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। साथ ही गर्मी का पारा भी कुछ देर के लिए नीचे का गिरा। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि मौसम की यह नरमी क्षणिक ही है। रविवार से पूरे राज्य में मौसम सामान्य हो जाएगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगेगी।

20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं

उत्तर प्रदेश में शनिवार दोपहर मौसम की बदले मिजाज ने फिजा को खुशनुमा बना दिया। राजधानी लखनऊ समेत बागपत, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद समेत कई जनपदों में तेज हवाओं और बारिश से लोगों को कुछ देर ही सही लेकिन गर्मी से राहत मिली। सूबे में 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने से तापमान लगभग 3 डिग्री तक लुढ़क गया। जिससे लोगों को गर्मी और तेज धूप से राहत महसूस हुई।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलते हुआ है। मौसम की यह नरमी कुछ देर के लिए ही थी। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से गर्मी फिर अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

मार्च के अंतिम सप्ताह में पारा पहुंचेगा 40 डिग्री

मौसम विभाग के अनुमान जताते हुए कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम में रह-रहकर बदलाव होते रहे। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम सामान्य हो जाएगा। यहीं नहीं मार्च के अंतिम सप्ताह में अधिकांश जनपदों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी के लिए तैयार रहना होगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story