×

UP Weather Update: लखनऊ में मौसम ने ली करवट, सुबह में छाया कोहरा, बत्ती जलाकर चले वाहन

UP Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में ठंड का असर धीरे धीरे कम होगा। हालांकि सुबह शाम का कोहरा अभी बना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Jugul Kishor
Published on: 15 Feb 2024 4:52 AM GMT (Updated on: 15 Feb 2024 4:57 AM GMT)
UP Weather Update
X

लखनऊ में सुबह-सुबह कोहरा (फोटो - आशुतोष त्रिपाठी) 

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लकनऊ में गुरुवार (15 फरवरी) को सुबह मौसम ने अचानकर करवट ली। जिससे शहर की गलियों से लेकर चौक चौराहों पर कोहरा छा गया। लखनऊ में दृश्यता 50 मीटर तक रही। गुरुवार की सुबह में कोहरा आ जाने से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन बत्ती जलाकर धीरे-धीरे चलने को मजबूर हो गए। इस साल फरवरी महीनें में पहली बार ऐसा कोहरा देखने को मिला है।

लखनऊ में मौसम कैसा रहेगा (Lucknow Ka Mausam)

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में ठंड का असर धीरे धीरे कम होगा। हालांकि सुबह शाम का कोहरा अभी बना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग की माने तो आज शहर में दिन में साफ मौसम रहेगा।


यूपी का मौसम (UP Ka Mausam)

उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बुधवार को कई स्थानों पर बारिश हुई, यह बारिश में कहीं ज्यादा तो कहीं कम देखने को मिली। हालांकि बारिश के चलते तापमान में गिरावट नहीं दर्ज की गई। बारिश बादल के बाद भी पारे का चढ़ना लगातार जारी है। प्रदेश में दिन का तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी गुरुवार से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा।


यूपी में फिर होगी बारिश (UP Me Barish Kab Hogi)

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी से फिर बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी से इसकी शुरूआत होगी और 19 फरवरी को पूर्वी यूपी तक बारिश दस्तक देगी। बुधवार (14 फरवरी) को आजमगढ़, गोरखपुर, चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी समेत अन्य जिलों में बारिश हुई थी।




Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story