Lucknow Metro: उत्तर प्रदेश मेट्रो ने धूमधाम से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस, विकसित भारत का लिया संकल्प

Lucknow Metro: इस स्वतंत्रता दिवस देश सेवा के प्रति अपना योगदान देते हुए लखनऊ मेट्रो ने ट्रांसपोर्ट नगर डिपो में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया।

Santosh Tiwari
Published on: 15 Aug 2024 7:47 AM GMT
UPMRC 78th Independence Day
X

UPMRC 78th Independence Day   (photo: social media )

Lucknow Metro: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने आज गोमती नगर स्थित प्रशासनिक भवन एवं ट्रांसपोर्ट नगर डिपो में देशभक्ति के उत्साह के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने सभी निदेशकों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में तिरंगा फहरा कर अमर शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस स्वतंत्रता दिवस देश सेवा के प्रति अपना योगदान देते हुए लखनऊ मेट्रो ने ट्रांसपोर्ट नगर डिपो में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। एम.डी सुशील कुमार ने सबसे पहले अपना रक्त दान देकर ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ किया। उसके बाद सैकड़ों अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इस मुहिम में हिस्सा लिया।

श्सुशील कुमार ने इस अवसर पर सारे अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ विकसित भारत का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत के विकासशील देश का तमगा विकसित भारत में तब्दील हो जाएगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो देश में सबसे तेजी से विकसित होती मेट्रो सेवा है। दुनिया में किसी भी विकसित देश की आधारशिला वहां के ट्रांसपोर्ट सिस्टम से रखी जाती है। भारत मेट्रो एवं रेल जगत में तेजी से आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल की स्थापना भी शहर को बेहतर, तेज, सुरक्षित एवं आरामदायक ट्रांसपोर्ट सिस्टम देने के रूप में हुई थी। हम अपने लक्ष्य को हासिल करते हुए नए-नए कीर्तिमान भी स्थापित करते गए हैं। मूझे पूरा भरोसा है कि यूपी मेट्रो भी आने वाले समय में अपने लक्ष्यों को यूं ही पूरा करेगा और इस प्रगति में अपना योगदान देता रहेगा।

लगातार हो रहा है मेट्रों सेवाओं में विस्तार

लखनऊ के बाद अब कानपुर, आगरा आदि जिलों में मेट्रो का निर्माण हो रहा है। राजधानी में मेट्रो पहले से ही संचालित है। अब अन्य स्थानों पर भी इसका निर्माण जारी है। जल्द ही वहां के लोगों को भी इसकी सुविधा बेहतर तरीके से मिलने लगेगी। इसके अलावा आने वाले समय में पुराने लखनऊ के कई हिस्सों में भी मेट्रो सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। इससे चौक, अमीनाबाद, पांडेय गंज आदि इलाकों में भी मेट्रो सुचारू रूप से संचालित होगी और जनता को आवागमन में भी सुविधा होगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story