×

UP Assembly: एक जनप्रतिनिधि को सम्मान और अपमान दोनों मिलता है, उसे आलोचना-प्रशंसा के लिए तैयार रहना चाहिए: सतीश महाना

UP Assembly: विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, जनता को इस बात से कोई लेना देना नहीं होता है कि उनका विधायक सत्ता पक्ष का है या विपक्ष का है। वह बस अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान चाहती है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 17 Jan 2024 4:32 PM GMT
UP Assembly Speaker Satish Mahana
X

 UP Assembly Speaker Satish Mahana (Pc: Newstrack)

UP Assembly: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को सम्मान और अपमान दोनों मिलता है। इसलिए उसे अपनी आलोचना और प्रशंसा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस क्षेत्र में समर्पण भाव से काम करने के साथ ही बहुत धैर्य की जरूरत होती है।

प्रदेश के विधायकों के साथ क्षेत्रवार चल रहे संवाद कार्यक्रम के तहत बुधवार को बुंदेलखण्ड क्षेत्र से आए विधायकों से उन्होंने कहा कि एक विधायक पूरे क्षेत्र का विधायक होता है। जनता को इस बात से कोई लेना देना नहीं होता है कि उनका विधायक सत्ता पक्ष का है या विपक्ष का है। वह बस अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान चाहती है।

महाना ने कहा कि जहां तक जनसमस्याओं की बात है, वह कभी खत्म नहीं होती है, यह अनवरत बनी रहती हैं। इसलिए जनसमस्याओं का समाधान करने का प्रयास हमेशा करते रहने चाहिए। उससे कभी मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की निगाह अपने विधायक और उसकी कार्यशैली पर हमेशा रहती है। विधानसभा क्षेत्र में जनता को इस बात का भी संदेश होना चाहिए कि जो भी विकास कार्य हो रहे हैं वह उनके विधायक के प्रयास से ही हो रहे हैं।

वह जनता में लोकप्रिय हो जाता है

विधानसभा अध्यक्ष लगातार आठ बार विधायक बनने की अपनी सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने पांच बार विपक्ष में रहकर चुनाव जीता है क्योंकि क्षेत्र की जनता को इस बात का अहसास होता रहा कि उसके काम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि एक विधायक, परिस्थितियों के अनुकूल, जो स्वयं को ढाल लेता है, वह जनता में लोकप्रिय हो जाता है।

उन्होंने कहा कि जितना खूबसूरत उत्तर प्रदेश का विधानभवन है उतनी ही बेहतरीन छवि विधानसभा की भी बन रही है। विधानसभा में पूर्व की कार्यशैली और वर्तमान कार्यशैली में अब परिवर्तन आ चुका है। उन्होंने विधायकों को सुझाव देते हुए कहा कि नकारात्मक कार्यशैली से बचकर अपने सकारात्मक कार्यों से मीडिया में आएं जिससे प्रदेश के साथ देश में भी आपकी पहचान बन सके। उत्तर प्रदेश की गरिमा को आगे बढ़ाने का काम उत्तर प्रदेश की विधानसभा में हम सबको मिलकर करना है।

पहचान के लिए सदन से बड़ा कोई फोरम नहीं

महाना ने फिर कहा कि प्रदेश में अपनी पहचान बनाने के लिए सदन से बड़ा कोई फोरम नहीं होता है। इसलिए आगामी बजट सत्र में विधानसभा सदस्य अपनी विशिष्टता साबित करने का प्रयास करें। अन्य विषयों पर बोलने के साथ ही किसी एक विषय में पारंगत बनने का काम करें।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डे ने कहा कि विधायिका की भी एक सीमा निर्धारित है, फिर भी महाना जितना संभव है, उससे बेहतर कार्य कर रहे हैं। अनुपमा जायसवाल ने कहा कि सतीश महाना अपनी विशिष्ट कार्यशैली से विधानसभा के इतिहास में ऐसी कहानी लिख रहे हैं जिसे मिटाना भविष्य में मुश्किल होगा। सदन में जो नहीं बोल पाते थे उन्हें भी बोलना सिखा दिया।


भविष्य मेें उसे याद रखा जाएगा।

पलटू राम ने कहा कि सदन में जिस तरह संरक्षण मिलता है उतना उनके राजनीतिक जीवन में कभी और कहीं नहीं मिला। विनोद चतुर्वेदी ने कहा, 18वीं विधानसभा में जो कार्य हो रहे हैं भविष्य मेें उसे याद रखा जाएगा। विधायक रामफेरन पाण्डेय ने कहा कि यूपी विधानसभा अब दिन पर दिन उच्च स्तर की होती जा रही है। विधायक सुभाष पांडेय ने कहा कि इस विधानसभा में हम सदस्यों की परेशानियों को दूर करने का काम हो रहा है।

इनके अलावा संवाद कार्यक्रम में विकास गुप्ता, बाबूराम पासवान, विनोद शंकर अवस्थी, विशम्भर सिंह यादव, मनीषा अनुरागी, लोकेन्द्र प्रताप सिंह, मूलचंद्र निरंजन, कैलाश नाथ शुक्ला, राकेश गोस्वामी, रामरतन कुशवाहा, साईदा खातून, कृष्णा पासवान, मनोज कुमार प्रजापति आदि ने भी बातें रखी। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’, अनूप वाल्मीकि और संजय गंगवार भी उपस्थिति थे। इस मौके पर प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story