×

Vinay Srivastava Murder: CCTV ने खोला केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर हुई हत्या का राज, देखें आप भी

Vinay Srivastava Murder CCTV Video: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित आवास पर सीसीटीवी फुटेज में विनय श्रीवास्तव की हत्या के मामले में कई अहम सुराग मिले हैं। शुक्रवार को विनय घर से निकला और पीछे से आवाज आने के बाद वह फिर अंदर चला गया। इसके एक मिनट पहले शक के घेरे में आया अरुण प्रताप उर्फ बंटी भी चला गया था। तीन आरोपितों और विनय बीते सात मिनटों में कमरे में थे जब उसकी हत्या हुई।

Ashish Pandey
Published on: 4 Sep 2023 9:41 AM GMT (Updated on: 4 Sep 2023 9:55 AM GMT)
X

Vinay Srivastava Murder CCTV Video: राजधानी के दुबग्गा के बेगरिया इलाके में स्थित केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर पर विनय श्रीवास्तव की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 4ः08 बजे विनय अपने घर के लिए निकला था। इसी बीच किसी ने पीछे से उसे आवाज दी और वह वापस अंदर चला गया। इसके एक मिनट पहले ही शक के घेरे में आया अरुण प्रताप उर्फ बंटी भी चला गया था। करीब सात मिनट बाद 4ः15 बजे अंकित वर्मा ने पुलिस को गोली लगने से विनय की मौत की सूचना दी थी। इससे साफ हो गया है कि केवल वापस घर के अंदर पहुंचने के सात मिनट में ही विनय की हत्या हुई थी।

बेगरिया निवासी विनय श्रीवास्तव की शुक्रवार तड़के मंत्री पुत्र विकास किशोर के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने बेगरिया निवासी अजय रावत, बालागंज निवासी अंकित वर्मा और दुबग्गा निवासी शमीम उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि जुआ खेलने के विवाद में तीनों ने विनय की हत्या की थी। मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दावा किया था कि बंटी और सौरभ हत्या होने से पहले ही चले गए थे। घटना के समय विनय और तीनों हत्यारोपित ही घर में थे। पुलिस ने वारदात रात दो से ढाई बजे के बीच की बताई थी।

खुदकुशी बताने का हुआ था प्रयास

वहीं सूत्रों की माने तो जिस कमरे में विनय की हत्या हुई, उसके दरवाजे के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसकी फुटेज से सुबह 4ः08 बजे विनय कमरे से घर जाने के लिए निकलता दिखा है। इसी दौरान पीछे से किसी के उसे आवाज दी तो वह फिर कमरे में गया था। इसके साथ ही 4ः07 मिनट पर बंटी भी कमरे से निकल कर जाता दिखा है। दोबारा अंदर जाने के बाद तीनों आरोपित और विनय करीब सात मिनट कमरे में थे। इसी दौरान विनय की हत्या हुई और फिर सुबह 4ः15 बजे हत्या की सूचना पुलिस को दी गई थी। इतना ही नहीं हत्यारोपितों ने खुदकुशी बताने का भी प्रयास किया था।

अंकित से हुआ था विवाद

वारदात से पहले रात करीब दो बजे विनय छत पर मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। सूत्रों का कहना है कि तभी वहां पहुंचे अंकित को फोन के दूसरे तरफ मौजूद शख्स से विनय का बात करना नागवार गुजरा। इसे लेकर दोनों में विवाद के बाद मारपीट भी हुई थी। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए विनय के फोन का ब्योरा खंगाल रही है।

किसी के बिछड़ने से था दुखी

30 और 31 अगस्त को विनय ने कुछ रील बनाईं थीं। इसमें किसी से बिछड़ने का गम झलक रहा था। कुछ रील को सोशल मीडिया पर भी डाला था। इस जानकारी के बाद पुलिस पूरे मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल भी देख रही है। इस बीच एक महिला से उसकी करीबी की चर्चाएं भी हो रही हैं।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story