×

Harmony Park Inauguration: हार्मोनी पार्क में संगीत की धुन संग मिलेगा सेहत का खजाना, मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

Harmony Park Inauguration: म्यूजिक और फिटनेस को एक साथ संजोने वाला यह पार्क लोगों के लिए न केवल एक मनोरंजन स्थल होगा, बल्कि यह कला, पर्यावरण संरक्षण और खेल गतिविधियों के संगम का प्रतीक भी है।

Ashutosh Tripathi
Published on: 27 March 2025 5:05 PM IST
Chief Secretary Manoj Kumar Singh inaugurated Harmony Park based on West-to-Art theme
X

वेस्ट-टू-आर्ट थीम पर आधारित हार्मोनी पार्क का मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने किया उद्घाटन (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack)

Lucknow News: वेस्ट-टू-आर्ट थीम पर आधारित हार्मोनी पार्क का उद्घाटन मुख्य सचिव ने मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को किया। उद्घाटन के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि "वेस्ट-टू-आर्ट थीम पर आधारित यह पार्क शहर वासियों को समर्पित है। यहां वेस्ट मटीरियल से बने आकर्षक स्कल्पचर्स के साथ लाइव म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और स्पोर्ट्स एरिना भी है। इससे लोग म्यूजिक के साथ फिटनेस का भी लाभ उठा सकेंगे।"

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

12.5 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में बने हार्मोनी पार्क का मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

उन्होंने बताया कि "म्यूजिक और फिटनेस को एक साथ संजोने वाला यह पार्क लोगों के लिए न केवल एक मनोरंजन स्थल होगा, बल्कि यह कला, पर्यावरण संरक्षण और खेल गतिविधियों के संगम का प्रतीक भी है।" मुख्य सचिव ने उद्घाटन के बाद पूरे पार्क का भ्रमण किया।"

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

म्यूजिक और फिटनेस का संगम है हार्मोनी पार्क

म्यूजिक और फिटनेस को एक साथ संजोने वाला यह पार्क लोगों के लिए न केवल एक मनोरंजन स्थल होगा, बल्कि यह कला, पर्यावरण संरक्षण और खेल गतिविधियों के संगम का प्रतीक भी है। मुख्य सचिव ने उद्घाटन के बाद पूरे पार्क का भ्रमण किया। उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शहर वासियों को यहां एक नया अनुभव मिलेगा।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

70 टेन वेस्ट मटेरियल से बनाई गई 32 मूर्तियां

वेस्ट-टू-आर्ट थीम पर आधारित इस पार्क में 70 टन वेस्ट मटेरियल से 32 आकर्षक मूर्तियां लगायी गयी हैं, जो विभिन्न वाद्ययंत्रों के आकार में डिजाइन की गयी हैं। इन मूर्तियों को विभिन्न प्रकार के वाद्ययंत्रों के मॉडल के साथ बनाया गया है।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

इतना ही नहीं, इन वाद्ययंत्रों के प्रतिरूप के साथ-साथ 41 लाइव म्यूजिकल उपकरण भी स्थापित किये गए हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। इस पार्क को बनने में लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च किया गए हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story