TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दूबे, कई जनपदों की संभाल चुकीं है कमान

IAS Apurva Dubey: अपूर्वा दुबे साल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह यूपीएससी की टॉपर रह चुकीं हैं। अपूर्वा दूबे उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बंभनियाव गांव की रहने वाली हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 23 Sep 2024 8:17 AM GMT
ias apurva dubey
X

कौन हैं आईएएस अपूर्वा दूबे (न्यूजट्रैक)

IAS Apurva Dubey: यूपीएससी टॉपर रहीं आईएएस अपूर्वा दुबे वर्तमान में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की उपाध्यक्ष हैं। एडीए की उपाध्यक्ष बनने से पहले आईएएस अपूर्वा दुबे यूपी के फतेहपुर और उन्नाव जनपद के जिलाधिकारी पद की कमान भी संभाल चुकीं हैं। यहीं नहीं वह मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर भी कार्यरत रह चुकी हैं। आईएएस अपूर्वा दुबे के प्रशासनिक अधिकारी बनने की स्टोरी बेहद दिलचस्प है।

कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे

अपूर्वा दुबे साल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह यूपीएससी की टॉपर रह चुकीं हैं। अपूर्वा दूबे (Apurva Dubey IAS) उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बंभनियाव गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता डॉ. संजय दुबे नई दिल्ली में प्रसार भारती में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। वहीं आईएएस अपूर्वा दूबे के दादा डॉ. केएन दुबे लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में प्रोफेसर रह चुके हैं। अपूर्वा दुबे की शिक्षा दीक्षा अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय से हुई।

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के वेंकटेश्वर कॉलेज से अंग्रेजी विषय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक करने के बाद अपूर्वा दूबे ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ही एलएलबी भी किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद अपूर्वा ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर अपूर्वा दूबे ने सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता का परचम लहराया। लेकिन रैंक मनमुताबिक नहीं मिला। इस पर अपूर्वा ने एक बार फिर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और दूसरे प्रयास में वह साल 2013 में यूपी की टॉपर बन गयीं।


अपूर्वा दूबे के पति भी हैं आईएएस

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अपूर्वा दूबे के पति विशाख जी अय्यर भी आईएएस अधिकारी है। विशाख जी अय्यर साल 2021 बैच के आईएएस अफसर हैं। विषाख जी मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं। अपूर्वा दूबे और विशाख जी ने साल 2019 में पूरी धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह किया था। उनका विवाह विशाख जी. के पैतृक गांव इडुक्की (केरल) में हुआ था। अपूर्वा दूबे के पति विशाख जी वर्तमान में अलीगढ़ के जिलाधिकारी हैं। शादी के वक्त अपूर्वा दूबे सीएम कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। वहीं उनके पति विशाख चित्रकूट के जिलाधिकारी थे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story