TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

IPS Anshika Verma: कौन हैं आईपीएस अंशिका वर्मा, जिन्हें SP साउथ बरेली की सौंपी गयी कमान

IPS Anshika Verma: अंशिका वर्मा 2012 बैच की यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली अंषिका वर्मा का जन्म तीन जनवरी 1996 में हुआ था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 19 Sep 2024 8:41 AM GMT (Updated on: 19 Sep 2024 10:06 AM GMT)
ips anshika verma
X

कौन हैं आईपीएस अंशिका वर्मा (न्यूजट्रैक)

IPS Anshika Verma: बीते दिनों आईपीएस अंशिका वर्मा को प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इससे पहले अंशिका वर्मा गोरखपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार संभाल रही थीं। आईपीएस अंशिका वर्मा की गिनती यूपी के तेज तर्रार अफसरों में होती है। वह महिलाओं और पीड़ितों के अधिकार व सम्मान की हक की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं रहतीं।

बचपन से ही आईपीएस अंशिका वर्मा में देशप्रेम का जज्बा था। इसके साथ ही पीड़ितों और महिलाओं के प्रति सेवा का भाव रखती थीं। इसलिए उन्होंने सिविल सर्विस का रास्ता चुना ताकि वह निर्बल, पीड़ित और महिलाओं की आवाज बन सकें। फर्जी स्टांप व मनी म्यूल जैसे बड़े मामलों का खुलासा कर जालसाजों को जेल पहुंचा आईपीएस अंशिका वर्मा अपनी बहादुरी और नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुकी हैं।


कौन हैं आईपीएस अंशिका वर्मा

अंशिका वर्मा (Anshika Verma IPS) 2021 बैच की यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली अंशिका वर्मा का जन्म तीन जनवरी 1996 को हुआ था। उनके पिता भी सरकारी नौकरी में थे। वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। आईपीएस अंशिका वर्मा ने सेल्फ स्टडी के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी में परचम लहराया था। बिना कोचिंग के ही अंशिका वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा क्रेक किया। उन्होंने शुरुआती शिक्षा दीक्षा नोएडा से हुई।

इसके बाद अंशिका वर्मा नोएडा के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की। आईपीएस अंशिका वर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। बिना किसी कोचिंग में प्रवेश लिये अंशिका ने सेल्फ स्टडी का रास्ता चुना और कड़ी मेहनत की। हालांकि यूपीएससी के पहले प्रयास में वह असफल हो गयीं। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा से पूरी ताकत के साथ पढ़ाई में जुट गयी।


उनकी कड़ी मेहनत और लगन का ही नतीजा था कि वह दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में सफल हो गयी। अंशिका वर्मा ने 136वां रैंक हासिल किया था। अंडर ट्रेनी आईपीएस अंशिका वर्मा को आगरा के फतेहपुर सीकरी थाने में एसएचओ की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर में एएसपी पद का कार्यभार भी संभाला। वहां पर वह सीओ कैंट की जिम्मेदारी निभा रही थीं। इसके बाद अब उन्हें बरेली का एसपी साउथ पद का दायित्व सौंपा गया है। आईपीएस अंशिका वर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story