TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

IPS SalmanTaj Patil: कौन हैं आईपीएस सलमानताज पाटिल, जिन्हें गृह मंत्रालय में मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPS SalmanTaj Patil: आईपीएस सलमानताज पाटिल की तैनाती गृह मंत्रालय में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक के पद पर की गयी है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 20 Sep 2024 9:35 AM GMT (Updated on: 20 Sep 2024 10:13 AM GMT)
ips salman taj patil
X

कौन हैं आईपीएस सलमानताज पाटिल (न्यूजट्रैक)

IPS SalmanTaj Patil: यूपी कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अफसर सलमान ताज पाटिल को गृह मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। आईपीएस सलमानताज पाटिल की तैनाती गृह मंत्रालय में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक के पद पर की गयी है। सलमान ताज पाटिल (Salman Taj Patil IPS) के नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया गया है। भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार की ओर से यूपी सरकार के मुख्य सचिव को आईपीएस के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के इस बावत पत्र लिखा गया है। फिलहाल आईपीएस सलमान ताज पाटिल लखनऊ में पुलिस अधीक्षक यातायात का दायित्व संभाल रहे हैं।

भारत सरकार अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार की ओर से लिख गये पत्र में कहा गया है कि यूपी कैडर के 2012 बैच के आईपीएस पाटिल सलमानताज जाफरताज को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) में पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त करने के लिए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी देने का निर्देश दिया गया है। आईपीएस सलमानताज पाटिल पदभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी पांच साल की अवधि के लिए या अग्रिम आदेशों तक अपनी सेवा देंगे।

कौन हैं आईपीएस सलमान ताज पाटिल

यूपी कैडर के साल 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी सलमानताज पाटिल मूल रूप से महाराष्ट्र राज्य के शोलापुर शहर के रहने वाले हैं। सलमानताज पाटिल का जन्म 19 नवंबर 1984 को हुआ था। उनके पिता का नाम जफरताज हुसैनताज पाटिल है। आईपीएस सलमानताज की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा महाराष्ट्र में ही हुई। महाराष्ट्र से ही सलमानताज पाटिल ने बीटेक और एमबीए की पढ़ाई पूरी की। साल 2012 में वह देश की सबसे कठिन सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) में सफलता हासिल कर आईपीएस बने।


जब सड़क पर ट्रैफिक संभालने उतर गये थे IPS सलमानताज

पिछले माह राजधानी लखनऊ में बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया। बरसात के पानी सड़कों पर भर जाने से भयंकर ट्रैफिक जाम हो गया। जब यह जानकारी आईपीएस सलमानताज पाटिल को हुई तो वह स्वयं सड़क पर उतर गये और ट्रैफिक की कमान संभाल ली। बारिश के बीच हाथों में छाता लिये सलमान सड़क पर खड़े हो गये और सीटी बजाकर गाड़ियों को जाम से बाहर निकाला। आईपीएस सलमानताज के ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू कराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो को देख लोगों ने आईपीएस की खूब प्रशंसा भी की।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story