TRENDING TAGS :
Lucknow News: लड़की ने गोमती नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान
Lucknow News: लखनऊ में एक लड़की ने गोमती नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दी। हालांकि मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को बचा लिया।
युवती ने गोमती नदी में लगायी छलांग (Pic: Ashutosh Tripathi)
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग लड़की ने गोमती नदी में पुल से छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि मौके पर मछुआरे मौजूद थे। लड़की को नदी में कूदता देख मछुआरे भी नदी में कूद गये। मुछआरों ने लड़की को डूबने से बचा लिया। मछुआरे लड़की को नदी से निकालकर नाव पर बैठाकर किनारे लाये। ये घटना लखनऊ के रिवरफ्रंट इलाके में हुई है। लड़की के नदी में कूदने की सूचना गोमतीनगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की से पूछताछ की।
पुलिस ने लड़की को परिजनों कौ सौंपा
पुलिस के मुताबिक लड़की गोमती नगर की छोटी जुगाली की रहने वाली है। नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल के करीब बतायी जा रही है। नाबालिग कक्षा आठ की छात्रा है। पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसे आज यानि मंगलवार की सुबह पढ़ाई को लेकर डांट दिया। इसके बाद वह घर से गुस्से में चली गई। दोपहर में वह रिवर फ्रंट पर काफी देर घूमती रही, इसके बाद गोमती पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने परिजनों से सूचना देकर बुलाया और बच्ची को उन्हे सौंप दिया है।