×

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के विधिक सहायता केंद्र की कार्यशाला: मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर दिया जोर

लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में स्थापित विधिक सहायता केंद्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ में 6 फरवरी 2025 को कृष्णा कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, जानकीपुरम में मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Virat Sharma
Published on: 6 Feb 2025 8:38 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-Social Media

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में स्थापित विधिक सहायता केंद्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ में 6 फरवरी 2025 को कृष्णा कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, जानकीपुरम में मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

समानता और स्वतंत्रता के अधिकारों पर चर्चा

बता दें कि इस कार्यशाला की शुरुआत सुदीप विद्या गुप्ता ने समानता के अधिकारों के महत्व और विशेषता पर विस्तार से चर्चा करते हुए की। इसके बाद निखिल चौहान ने संविधान के अनुच्छेद 19 में वर्णित स्वतंत्रताओं के बारे में जानकारी दी, जिससे छात्रों को अधिकारों का गहन ज्ञान प्राप्त हुआ। तो वहीं कार्यशाला में अनस अली ने शोषण के विरुद्ध अधिकारों पर प्रकाश डाला और धार्मिक, सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक स्वतंत्रताओं के बारे में छात्रों को समझाया। इसने छात्रों को अपने अधिकारों की रक्षा करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

मौलिक कर्तव्यों पर महत्वपूर्ण संदेश

वहीं इस कार्यशाला को आगे बढ़ाते हुए राशिका सचान ने मौलिक अधिकारों के हनन और संविधान में उल्लेखित कानूनी उपचार पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया और देशभक्ति की महत्ता पर बल दिया। साथ ही छात्रों को देश के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

सदस्यों द्वारा छात्रों के प्रश्नों का उत्तर और समापन

कार्यशाला के समापन में मोहनी तिवारी ने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर दिया और कार्यशाला को सफलता पूर्वक समाप्त किया। छात्रों ने भी मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर उन्होंने अत्यंत सटीकता से दिए, जिससे कार्यक्रम की सफलता और छात्र-भागीदारी को स्पष्ट किया गया। वहीं कार्यशाला के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य मनोरमा सचान ने विधिक सेवा केंद्र, लखनऊ विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया और इस ऊर्जात्मक एवं जागरूकता से भरे सत्र के सफल आयोजन के लिए उनकी सराहना की।



Virat Sharma

Virat Sharma

Lucknow Reporter

Lucknow Reporter

Next Story