TRENDING TAGS :
UP Cabinet: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, इन मंत्रियों की छुट्टी तय! इन चेहरों को मिलेगी जगह!
UP Cabinet: योगी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा यह चल रही है कि जिन मंत्रियों की परफॉर्मेंस ठीक नहीं है या फिर उनके विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही है।
yogi adityanath
UP Cabinet: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट होने लगी है। जल्द ही योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। महाकुंभ और बजट सत्र के पूरा होने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी शुरू कर दी गयी है। भाजपा हाईकमान ने यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर होमवर्क पूरा कर लिया है।
योगी सरकार 2.0 के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। ऐसा भी माना जाता है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल ये दो से तीन मंत्रियों की छुट्टी की जा सकती है। वहीं तीन-चार नये चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।
योगी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा यह चल रही है कि जिन मंत्रियों की परफॉर्मेंस ठीक नहीं है या फिर उनके विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही है। उनकी मंत्रिमंडल से छुट्टी तय मानी जा रही है। वहीं कुछ मंत्रियों के विभाग में भी बदलाव किया जाएगा। साथ ही लंबे समय से पार्टी के लिए जी-जान से काम करने वाले नेताओं को होली पर मंत्री पद का तोहफा मिल सकता है।
बताया जा रहा है कि होली से पहले योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। प्रदेश स्तर पर पार्टी नेतृत्व ने इस संबंध में फीडबैक भी लिया है। सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि योगी मंत्रिमंडल के इस विस्तार में पश्चिम के दो चेहरों को शामिल किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
यूपी मंत्रिमंडल में 21 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्यमंत्री हैं। यानि की कुल 54 मंत्री हैं। इस लिहाज से छह मंत्री पद वर्तमान में रिक्त चल रहे हैं। सूत्रों की मुताबिक तीन से चार मंत्रियों की उनके कामकाज और मिल रही शिकायतों के आधार पर छुट्टी की जाएगी। वहीं समीकरणों के हिसाब से तीन से चार नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार में 75 वर्ष की आयु सीमा का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा।