Food Festival : फूड फेस्टिवल में राजस्थान, महाराष्ट्र सहित इन आठ राज्यों का मिलेगा स्वाद

Food Festival : प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल फेयरफील्ड बाई मैरियट के आठ वर्ष पूरे हो रहे हैं। होटल फेयरफील्ड मैरियट एक बार फिर इस खास मौके को फूड फेस्ट के माध्यम से रोमांचक बनाने की तैयारियों में है।

Ashutosh Tripathi
Published on: 5 July 2024 5:22 PM GMT
Food Festival : फूड फेस्टिवल में राजस्थान, महाराष्ट्र सहित इन आठ राज्यों का मिलेगा स्वाद
X

Food Festival : प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल फेयरफील्ड बाई मैरियट के आठ वर्ष पूरे हो रहे हैं। होटल फेयरफील्ड मैरियट एक बार फिर इस खास मौके को फूड फेस्ट के माध्यम से रोमांचक बनाने की तैयारियों में है। इस दस दिवसीय कार्यक्रम को 5 जुलाई से 15 जुलाई तक मनाया जाएगा, जिसमें होटल फेयरफील्ड मैरियट "एट स्टेट्स इन योर प्लेट" की थीम के साथ अपने मेहमानों का स्वागत करेगा।

अदब के शहर लखनऊ में होटल फेयरफील्ड मैरियट इस बार आठ राज्यों का स्वाद अपने मेहमानों की थाली में परोसने वाला है। इस बार थाली में आने वाले सभी व्यंजनों में शेफ शिराज के हाथों का जादुई स्वाद होगा। मशहूर शेफ शिराज अमीर इंडिया के कई बड़े होटलों में अपने स्वाद से मंत्रमुग्ध करने का अनुभव रखते हैं और विभिन्न व्यंजनों में अपने हाथों की जादुई महक के लिए जाने जाते हैं। जिसमें पंजाब, दिल्ली के पराठे वाली गाली से व्यंजन उठाया है और मशहूर लाल मिर्च से बने राजस्थानी भोजन के साथ पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के मशहूर व्यंजन शामिल हैं।

आठ राज्यों का दिखेगा स्वाद

इस जश्न की शुरुआत प्रबंधक सचिन मल्होत्रा ने केक काटकर की। पूरे दिन मोमेंट के हिसाब से लाइव म्यूजिक का भी आयोजन किया गया है, जिससे शामिल हो रहे मेहमान स्वाद के साथ संगीत का भी लुफ्त उठाएंगे। इस कार्यक्रम की थीम मेहमानों को खूब आकर्षित करेगी एवं उनके लिए ये यादगार पल साबित होगा। फूड एंड बेवरेज मैनेजर जितेंद्र सिंह का कहना है कि मेहमानों के स्वागत में होटल फेयरफील्ड मैरियट आठ राज्यों का भोजन, लाइव म्यूजिक और बफेट का आयोजन कर रहा है। आठ राज्यों के टेस्ट में प्रत्येक राज्य की प्रसिद्द चीजों को थाली में परोसने की तैयारियां है।

ये व्यंजन देखने को मिलेंगे

उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध पानी पूरी, आगरा का भल्ला, खस्ता कचोरी, समोसा चाट और वेज/नॉनवेज कबाब काउंटर सजाए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र के काउंटर पर मेहमान बड़ा-पाव, कच्ची दवेली का लुफ्त उठाएंगे। राजस्थानी भोजन में दाल, प्लेन/मसाला बाटी और चूरमा थाली में परोसा जाएगा। वहीं साथ में बिहार का प्रसिद्ध फूड लिट्टी चोखा और झालमुरी बनाया जाएगा। रोल में प्रसिद्ध बंगाल से एग रोल, पनीर रोल, चिकन रोल और बोन के साथ तवा फिश मेहमानों की थाली में होगा। दिलवालों के शहर दिल्ली के प्रसिद्ध आलू भाजी के साथ तीन प्रकार के पराठे और पतीला मटर कुल्चा स्वाद में शामिल है। छोले भठूरे, सरसों का साग, मक्का और बाजरे की रोटी से मेहमानों की जुबान पर पंजाब का स्वाद होगा।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story