×

Madarsa Survey In UP: दिखने लगा आधुनिकीकरण अभियान का असर, मदरसों में दी जा रही तकनीकी शिक्षा

Madarsa Survey In UP: सिद्धार्थ नगर में मदरसा परिषद द्वारा चलाए जाने वाले शिक्षण संस्थानों में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर और अंग्रेजी की भी शिक्षा दी जा रही है

Anant kumar shukla
Published on: 20 Sep 2022 11:03 AM GMT
Madarsa Survey In Up Siddhartha Town effect modernization campaign technical education madrasas
X

Madarsa Survey In Up Siddhartha Town effect modernization campaign technical education madrasas (Social Media)

Madarsa Survey In Up: उत्तर प्रदेश में मदरसों के आधुनिकीकरण अभियान का असर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में मदरसा परिषद द्वारा चलाए जाने वाले शिक्षण संस्थानों में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर और अंग्रेजी की भी शिक्षा दी जा रही है। सिद्धार्थ नगर जनपद में मदरसों की कुल संख्या 596 है। जिसमें से 452 मदरसों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन है। 39 मदरसों के मानक में खामी मिलने क कारण शासन द्वारा इनके रजिस्ट्रेशन को रोक दिया गया है।

बता दें कि सिद्धार्थ नगर में कुल 16 अनुदानित मदरसों में 192 शिक्षक व कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं 16 मिनी आईटीआई मे 69 शिक्षक वहां पढ़ रहे क्षात्रों को तकनिकी शिक्षा दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के आधुनिकीकरण योजना के तहत सिद्धार्थ नगर जनपद से 266 मदरसों को सेलेक्ट किया गया है। जिसमे 724 शिक्षक कार्यरत हैं।

सिद्धार्थ नगर के जिला अल्प संख्यक अधिकारी तन्मय ने बताया कि शासन मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को पारंपरिक शिक्षा क साथ-साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान करना चाहती है। इसी लिए मदरसों में मिनी आईटीआई का संचालन करने के साथ कौशल विकास के लिए शिक्षाएं दी जा रही है। इससे वे स्वावलंबी बनेगें।

कस्तूरबा में बेटियों को दी जाएगी कंप्यूटर शिक्षा

अब कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों को भी कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। अभी तक 11 विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित किया जा चुका है और कुछ विद्यालयों में निर्माण कार्य प्रगति पर है। अपर सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि इस कार्य को करने के लिए शासन का मुख्य मकसद ग्रामीण क्षेत्र के सभी छात्राओं को कंप्यूटर चलाने में पारंगत करना है। ग्रामीण महिलाएं जब आधूनिकीकरण से जुड़ेंगी तभी आत्मनिर्भर होंगी। सिंह ने बताया कि कस्तूरबा गांधी में कंप्यूटर शिक्षा के क्रम में सबसे पहले कोडिंग इसके बाद साॅफ्टवेयर से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story