×

Kannauj News: कन्नौज में महिला सुरक्षा दल ने किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों के बारे में कराया अवगत

Kannauj News: पुलिस ने महिला सशक्तिकरण को लेकर भ्रमण के दौरान महिला सुरक्षा दल के तहत पुलिस ने किशोरियों को कानूनी सुरक्षा के बारे में अवगत कराया।

Pankaj Srivastava
Published on: 24 April 2022 9:38 AM GMT
Made aware under women protection team in Kannauj, made aware about helpline numbers
X

कन्नौज: महिला सुरक्षा सशक्तिकरण

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में पुलिस (UP Police) ने अभियान चलाकर महिलाओं, किशोरियों, छात्राओं को महिला सुरक्षा सशक्तिकरण (Women Safety) की जानकारी देते हुए जागरूक किया। जिले भर में पुलिस ने महिला सशक्तिकरण (women empowerment) को लेकर भ्रमण के दौरान महिला सुरक्षा दल के तहत पुलिस ने किशोरियों को कानूनी सुरक्षा के बारे में अवगत कराया। महिला आरक्षी ने महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा दल अभियान (Mahila Suraksha Dal campaign) के क्रम मे पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं महिलाओं को जागरूक किया।

पुलिस सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर

किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु दिए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया। विमेन पावर लाइन-1090 , यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 महिला हेल्पलाइन-181, आपरेशन कवच (Operation Armor) इत्यादि के बारे में जानकारी दी।

महिला सशक्तिकरण को लेकर किया गया जागरूक

जनपद कन्नौज मे महिला सुरक्षा दल के तहत महिला सशक्तिकरण को लेकर किशोरियों व छात्राओं सहित महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। कानूनी सुरक्षा संबंधी टिप्स देकर उन्हें जागरूक किया गया। कानूनी सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। समय में चल रहे कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए उन्हे बचाव संबंधी जानकारी दी गई। घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story