×

Hardoi News: नगर पालिका अध्यक्ष पद पर मधुर मिश्रा की बहू के प्रत्याशी बनने की अटकलें खत्म

Hardoi News: नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मधुर मिश्रा की धर्मपत्नी डॉक्टर चित्रा मिश्रा या उनकी बहू कोशी मिश्रा में से कोई एक अपनी दावेदारी संगठन के सामने प्रस्तुत कर सकता है।

Pulkit Sharma
Published on: 11 Dec 2022 11:44 AM GMT
Hardoi News
X

Hardoi Municipality President Candidate (Image: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जहां पर तमाम दावेदारों ने नगर में अपनी बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाने के साथ ही सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपने दावेदारी पेश की है, वहीं मौजूदा अध्यक्ष नगर पालिका सुख सागर मिश्रा मधुर के खेमे से शांतिपूर्ण माहौल दिखाई पड़ रहा था।

सारी अटकलें समाप्त

यह बात अलग है की सामान्य महिला के लिए सीट आरक्षित होने पर तमाम लोग यह कयास लगा रहे थे कि अध्यक्ष पद के लिए मधुर मिश्रा की धर्मपत्नी डॉक्टर चित्रा मिश्रा या उनकी बहू कोशी मिश्रा में से कोई एक अपनी दावेदारी संगठन के सामने प्रस्तुत कर सकता है। लेकिन अब सारी अटकलें समाप्त हो चुकी है क्योंकि डॉ चित्रा मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद की अपनी दावेदारी संबंधी प्रत्यावेदन संगठन को सौंप दिया है।

डॉक्टर चित्रा मिश्रा ने भाजपा संगठन के सामने अपनी दावेदारी पेश की: नगर पालिका अध्यक्ष

न्यूज़ ट्रैक से बात करते हुए वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर ने बताया कि शहर के नगर पालिका सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के बाद उनकी पत्नी डॉक्टर चित्रा मिश्रा ने भाजपा संगठन के सामने अपनी दावेदारी पेश की है। सुख सागर मिश्रा ने क्षेत्र में उनकी बहू के भाजपा से दावेदारी करने की बात का खंडन किया है। मधुर ने कहा कि उनकी बहू फिलहाल नगर पालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी पर दावेदारी नही पेश कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि उम्मीद है भाजपा संगठन द्वारा उनकी पत्नी चित्रा मिश्रा को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाएगा।

कई महिला उम्मीदवार भाजपा से पेश कर चुकी है अपनी-अपनी दावेदारी

नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में महिला सीट आरक्षित होने के बाद अब तक कई महिला उम्मीदवार भाजपा से अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर चुकी है जिसमें से कई नेताओं की पत्नी व माँ शामिल हैं। भाजपा से अब तक भाजपा नेता पारुल दीक्षित की पत्नी कल्पना दीक्षित, वर्तमान पालिका अध्यक्ष की सुख सागर मिश्रा मधुर की पत्नी चित्रा मिश्रा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की पत्नी कमानी अग्रवाल, बसपा नेता सनी पाठक की माँ लीला पाठक भाजपा से अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं, भाजपा नेता अविनाश मिश्रा की पत्नी अनुराधा मिश्रा, समाजसेवी व भाजपा नेत्री सुहाना जैन अध्यक्ष पद की दावेदारी में हैं। अब देखना होगा कि संगठन व भाजपा किस दावेदार पर अपनी मोहर लगाती है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story