×

Auraiya Flood News: मुख्यमंत्री आज करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, बांटेंगे राहत सामग्री

Auraiya Flood News: मुख्यमंत्री बैठक करने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे और उन्हे राहत सामग्री भी देंगे।

Pravesh Chaturvedi
Written By Pravesh ChaturvediPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 9 Aug 2021 5:25 AM GMT
Flood News
X

बाढ़ की चपेट में आये 21 गाँव (File Photo) pic(social media)

Auraiya Flood News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमुत्री योगी आदित्यनाथ आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई सर्वेक्षण के दौरान सीएम अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे और उन्हे राहत सामग्री भी देंगे। मुख्यमुत्री के बैठक और हवाई दौरे को लेकर प्रशासन मुस्तैद दिखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File Photo) pic(social media)

मुख्यमुत्री के दौरे का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर लखनऊ से निकलकर सीधे यमुना नदी के तटीय गांवों का हवाई सर्वेक्षण करेंगा। इसके उपरांत अपराह्न 2 बजकर 50 मिनट पर हवाई सर्वेक्षण के बाद गेल इंडिया लिमिटेड के हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से मुख्यमंत्री कार के माध्यम से 3 बजे ककोर स्थित कलेक्ट्रेट के मीटिंग हाल में पहुंचेंगे।

अपराह्न 3 बजे से 3.45 मिनट तक कलेक्ट्रेट के मीटिंग हाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे और पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। राहत सामग्री वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। अपराह्न 3.45 मिनट पर कलेक्ट्रेट से हेलीकॉप्टर से गेल परिसर के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 3.50 मिनट पर इटावा के लिए प्रस्थान करेंगे। बताते चलें कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आधी रात तक कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक चलती रही।

CM लेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा (file photo) pic(social media)

यमुना नदी से प्रभावित होने वाले गांव 21 गांव

उत्तर प्रदेश में हर साल बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो जाते हैं। बाढ़ के चलते जान माल का बहुत नुकसान होता है। जरूरी समान लेकर लोग पलायन को मजबूर हो जाते हैं। बाढ़ के कारण यमुना नदी से प्रभावित होने वाले 21 गांव में बड़ैरा, गोहानी कलां, सिकरोड़ी, बंशियापुर, बरदौली, मिश्रपुर मानिकचंद, फरिहा, गोहानी खुर्द, कैथोली, गूॅज, असेवा, जुहीखा, बीझलपुर, ततारपुर कलां, नखतपुर, सिमार, असेवटा, भूरेपुर कलां, सिखरना, बबाइन, पहाड़पुर सेंगर नदी से प्रभावित होने वाले गांव-मिरजापुर, मुआहिज, ऊॅचा, शेखूपुर आधारसिंह, सबलपुर, रहमापुर, सहदपुर, रतनपुर गढ़िया, अजुआपुर, बल्लापुर, सुउटपुर, सौहरी गढ़िया शामिल हैं।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story