×

Auraiya Video Viral: दिबियापुर थाना परिसर में शख्स ने महिलाओं पर बरसाई ताबड़तोड़ चप्पलें, कहां है 'मिशन शक्ति'?

औरैया के इस हालिया घटना के बाद योगी सरकार की प्रदेश में चलाई जा रही 'मिशन शक्ति' अभियान पर सवाल खड़े करने लगे हैं।आम जन सवाल पूछने लगे हैं कि क्या प्रदेश की महिलाएं ऐसे सशक्त होंगी?

aman
Written By aman
Published on: 31 May 2022 9:17 AM GMT
X

Auraiya Video Viral : दिबियापुर थाना परिसर में महिलाओं की चप्पल से पिटाई करता शख्स 

Auraiya Video Viral : उत्तर प्रदेश के औरैया के दिबियापुर थाना (Auraiya Dibiyapur police station) परिसर में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल, इन दिनों उक्त थाने में महिलाओं की चप्पल से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाओं की एक झुंड पर किस तरह एक व्यक्ति लगातार चप्पल चला रहा है। बताया जाता है जब ये सबकुछ हो रहा था तब पुलिस भी पास ही खड़ी तमाशा देख रही थी।

औरैया जिले के दिबियापुर थाना की इस हालिया घटना के बाद योगी सरकार की प्रदेश में चलाई जा रही 'मिशन शक्ति' अभियान पर सवाल खड़े करने लगे हैं। आम जन सवाल पूछने लगे हैं कि क्या प्रदेश की महिलाएं ऐसे सशक्त होंगी?

क्या है वीडियो में?

आजकल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स जिसके हाथ में चप्पल है वो एक महिलाओं के झुंड पर टूट पड़ा। हालांकि, उसका विरोध करने महिलाएं आगे भी आती हैं। जबकि, शेष बीच-बचाव कर रही हैं। मगर, इस सब का कोई असर उस व्यक्ति पर पड़ता नहीं दिख रहा है। चप्पल उठाए शख्स दो महिलाओं पर ऐसे टूट पड़ता है कि उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिलता। इस दौरान दोनों महिलाएं जमीन पर गिर भी जाती हैं, लेकिन 'चप्पलबाज' नहीं थकता। बताया जाता है, ये सबकुछ दिबियापुर थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में हुआ।

दिबियापुर थाने की ये पहली घटना नहीं

बता दें, कि औरैया जिले का दिबियापुर थाना पहले भी महिलाओं के अपमान के एक मामले में सुर्खियों में रहा था। तब भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें थाने का दरोगा महिला को भद्दी गालियां दे रहा था। दरअसल, जिस महिला को गालियां दी जा रही थी वो किसी मामले में शिकायत करने थाना गई थी। तब वह वीडियो महिला के साथ आए लोगों ने ही बनाया था। वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आई और एसपी अभिषेक वर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी थानेदार को सस्पेंड कर दिया था। दारोगा के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए थे। यह मामला इसी साल मार्च महीने का था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story