×

Etawah News: यमुना नदी का पानी हुआ जहरीला, हजारों मछलियों की हुई मौत

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में यमुना नदी का पानी जहरीला हो गया है। हजारों मछलियों की मौत हो गई है।

Uvaish Choudhari
Published on: 28 July 2021 3:20 PM GMT
Yamuna River
X

नदी में मरी हुईं मछलियां (फोटो: सोशल मीडिया)

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में यमुना नदी का पानी जहरीला हो गया है। यह जानकर आपको हैरान हो जाएंगे। जी हां लेकिन यही सच है, क्योंकि जिले में बीते दो दिनों में हजारों मछलियां मर गई हैं। मरी हुईं मछलियां यमुना के किनारों पर आकर जमा हो गई हैं। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

दरअसल इटावा जसवंतनगर क्षेत्र के बलरई में यमुना नदी के तट पर हजारों की तादात में किलोमीटर क्षेत्र में मरी हुई मछलियां पाई गई हैं जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से यह हादसा हुआ है।
यमुना नदी के प्रदूषित पानी में हजारों मछलियों ने दम तोड़ दिया है। खारजा झाल में यमुना से पानी के साथ बहकर गई हजारों मछलियां मरी पड़ी हुई हैं। प्रदूषित पानी की वजह से मछलियों की मरने की बात जानकर कह रहे हैं। यमुना की दशा ठीक नहीं है।

बलरई क्षेत्र के घुरहा जाखन समीप ग्रामीणों ने यमुना किनारे खारजा झाल में मरी हुई हजारों मछलियों को देखा तो वो चिंतित हो उठे। उन्हें यमुना के अत्यधिक प्रदूषित होने पर मछलियों के दम तोड़ने की आशंका नजर आ रही है।
ग्रामीण व जानकारों ने बताया है कि यमुना के प्रदूषित होने से मछलियों के मरने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। प्रदूषित पानी की वजह से मछलियों के मरने और वहां से बहकर झाल में आने की बात सामने आ रही है। वहीं इस पूरे मामले पर एसडीएम जसवंतनगर नन्दकिशोर मौर्य ने मामले इस घटना पर कहा इस मामले की जांच के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को से जानकारी ली जाएगी कि आखिर इतनी मछलियों की मौत का कारण क्या है।
अब इस बात की जांच की जाएगी कि आखिर यमुना में मछलियां क्यों मरी हैं। आखिर कारण क्या है।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story