Akhilesh Yadav ने किसान स्मृति दीप जलाकर किसानों के बलिदान को किया याद, पूरे सूबे में जले स्मृति दीप

Akhilesh Yadav सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान स्मृति दीप प्रज्जवलित मारे गए किसानों को दी श्रद्धांजलि

Uvaish Choudhari
Published on: 3 Nov 2021 3:19 PM GMT (Updated on: 3 Nov 2021 3:21 PM GMT)
Kisan Smriti Deep
X

किसान स्मृति दी प्रज्ज्वलित करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो-न्यूजट्रैक)

Akhilesh Yadav Today News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज अपने पैतृक गांव सैफ़ई में 'किसान स्मृति दीप' प्रज्जवलित कर लखीमपुर के किसानों की शहादत के एक महीने पूरे होने पर, नम याद में… और अन्नदाता के मान और सम्मान में दिए जला कर श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में शहरों से लेकर गांव तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिए जलाकर स्मृति दिवस (Kisan Smriti Deep) मनाया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज दीपावली के त्योहार के चलते कल से ही अपने पैतृक गांव सैफ़ई पहुंचे हुए हैं। उन्होंने सैफ़ई में हजारों कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। और शाम अपने सैफ़ई निर्माणाधीन पर्यटक स्थल पर एक दिया किसानों के नाम का जलाया। शहीद किसानों के नाम शहीदों को याद करते हुए सैफ़ई में किसानों के नाम का दीपक जलाया।

हाल ही में लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे के और समर्थकों के द्वारा जबरन कार से कुचल कर मारे गये किसानों की आत्मा की शान्ति के लिए सपा ने बुधवार को किसान स्मृति दिवस मनाया। सैफ़ई में निर्माणाधीन पर्यटन स्थल पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दीप जलाकर किसानों को याद किया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना से न सिर्फ किसानों में आक्रोश है बल्कि जनता ने भी इस घटना से गहरा सबक लिया है। आने वाले चुनाव में जनता ही इस घटना का जवाब देगी।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं को 3 नवंबर स्मृति दिवस के रूप में मनाने का आह्वाहन किया था। जिसमें दीपावली के एक दिन पूर्व एक दिया जलाने के लिए कहा था। जिसके चलते आज अखिलेश यादव ने आज सैफ़ई में दिया जलाकर शहीद किसानों को याद किया।

फिरोजाबाद से बृजेश राठौर की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जहां ऐतिहासिक दिवाली मनाई जा रही है, वहीं आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आह्वान पर अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं ने मृत हुए किसानों की याद में स्मृति दिवस मनाया। फिरोजाबाद के गांधी पार्क स्थित गांधीजी की मूर्ति के सामने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक व अन्य कार्यकर्ताओं ने दिए जलाकर स्मृति दिवस (Kisan Smriti Deep) मनाया। कार्यकर्ताओं और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिलाध्यक्ष का यह भी कहना है कि अयोध्या में मुख्यमंत्री लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।


रमेश चंचल, सपा जिलाध्यक्ष, फ़िरोज़ाबाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए अयोध्या में दीपक जलाकर दिवाली मना रहे हैं। जबकि गरीबी के कारण उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और इन्हीं के लोग ही गाड़ियों से कुचल कर किसानों को मार रहे हैं। इसी कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर हम स्मृति दिवस (Kisan Smriti Deep) मना रहे हैं।


अजीम भाई, पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) फिरोजाबाद ने कहा कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर में किसानों को कुचल कर मार दिया गया था। चार किसान मर गए थे। किसान पेट्रोल, डीजल, गैस की महंगाई से परेशान हैं। किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा। किसानों को गन्ना का भुगतान नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दीपक जलाकर किसानों के अरमानों पर कुठाराघात कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आह्वान किया था कि हमें किसानों को याद करना है और स्मृति दिवस मनाया जा रहा है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story