Etawah News: प्रियंका गांधी की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा, कांग्रेस नेता ने किया पलटवार

Etawah News: बीजेपी विधायक सरिता की तरफ से प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी पर मलखान सिंह ने किया पलटवार

Uvaish Choudhari
Published on: 3 Nov 2021 12:24 PM GMT
Malkhan Singh
X

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह (फोटो-न्यूजट्रैक)

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा सदर से बीजेपी की विधायक सरिता (BJP MLA Sarita) द्वारा प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के खिलाफ बयान देने के बाद आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने विधायक पर पलटवार किया है। दो दिन पूर्व भाजपा की इटावा सदर सीट से महिला विधायक सरिता भदौरिया (BJP MLA Sarita) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) के ऊपर विधानसभा चुनाव से पूर्व 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकिट, सरकार बनने पर बीए की छात्रा को स्कूटी, इंटर की छात्रा को फोन, एक वर्ष में 3 रसोई गैस सिलेंडर, बसों में फ्री सेवा देने जैसी कई घोषणा कर चुकी है। इसी को लेकर विधायक ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के वादों को फर्जी बताया था और कहा था कि प्रदेश में उनकी पार्टी से 4 प्रतिशत महिलाएं ढूंढ लाए चुनाव लड़ने के लिए पहले।

इसी बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह (Malkhan Singh) ने कहा कि प्रियंका गांधी की बढ़ती हुई लोकप्रियता एवं सक्रियता के कारण सदर विधायक बौखला गई हैं। इटावा सदर विधायक अपने गिरेबान में झांक करके देखें आपने इकदिल ब्लॉक बनाने का वादा किया था, आज लोग लगभग एक माह से आंदोलित हैं और कई गांव के लोग चुनाव के बहिष्कार करने का ऐलान कर चुके हैं। इनके घर उदी जाने की सड़कों का हाल देख कर लगता है कि विकास द्वारा सड़कें तालाब युक्त हो गई हैं। इनका इटावा को नगर निगम बनाने का वादा भी हवा हवाई हो गया है। यदि इनकी निधि से ऑक्सीजन गैस प्लांट लगाया जाएगा तो इनके घर उदी में ही लगाया जाएगा। जो विधायक अपनी निधि को जनता की बुनियादी समस्याओं में खर्च नहीं कर सकता वह कांग्रेस पर आरोप लगा रहा है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह (Malkhan Singh) ने कहा कांग्रेस पार्टी ने सदैव अपने किए हुए वादों को पूरा करने का काम किया है 2009 में कांग्रेस ने देश के किसानों का 69 हजार करोड़ रुपया माफ किया था छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के 25 सौ प्रति कुंतल खरीदने का काम किया। कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं का सम्मान किया महिलाओं को मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल प्रधानमंत्री बनाने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने महिलाओं पर अत्याचार करने का काम किया हाथरस, उन्नाव, शाहजहांपुर, मैनपुरी की घटनाओं में सरकार ने अपराधियों को बचाने का काम किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने जो महिलाओं को मुफ्त बस सेवा साल में तीन गैस सिलेंडर देने का वादा किया है, उसे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story