Etawah News: किसानों की मौत से आक्रोशित किसान यूनियन व विपक्षी पार्टियों का हंगामा

लखीमपुर हिंसा को लेकर प्रदेश के जनपदों में काफी उबाल देखा गया

Uvaish Choudhari
Published on: 4 Oct 2021 12:59 PM GMT
netaon ka pradarshan
X

लखीमपुर की घटना को लेकर प्रदर्शन करते सपा नेताओं को लिया गया हिरासत में (फोटो-न्यूजट्रैक)

Etawah News: लखीमपुर (Lakhimpur) की घटना के विरोध में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर और शास्त्री चौराहे, भर्थना चौराहा पर किया धरना प्रदर्शन। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि लखीमपुर पीड़ित किसानों से मिलने जा रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर प्रदेश सरकार ने विपक्ष की आवाज़ को दबाने का काम किया है और जब तक मांगे नहीं मानी जायेंगी तब तक सपा आंदोलन करती रहेगी। युवा नेता कार्तिकेय यादव, संटू गुप्ता, चंदन सिंह बघेल, शिवमपाल, मुस्तकीम सहित दर्जनों सपाइयों को हिरासत में लिया गया।

शास्त्री चौराहा जाम कर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व ज़िलाध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, शहर अध्यक्ष वसीम चौधरी, वरिष्ठ सपा कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान आलमपुर हौज बृजमोहन राजपूत, वीरू भदौरिया, आनंद यादव, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव आदि लोगों की शास्त्री चौराहे पर हिरासत में लिया गया।


वटवृक्ष के नीचे प्रसपा नेताओं ने दिया धरना

किसानों की मौत व शिवपाल यादव की गिरफ्तारी से नाराज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, ज़िलाध्यक्ष सुनील यादव, महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनवार हुसैन, फरहान शकील, विकास गुप्ता विक्की, राजू यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे। आदित्य यादव को उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया।


कांग्रेसियों ने शहर में फूंका पुतला

कांग्रेस नेताओं औरकार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद गेट पर किया धरना प्रदर्शन। योगी सरकार पुतला फूंका, कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने लखीमपुर पीड़ित किसानों से मिलने जा रही कॉंग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को रोक कर अपनी किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। मलखान सिंह यादव ने कहा कि पीड़ित किसानों को 2 करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाये, इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह, राशिद खान, प्रशांत तिवारी, कोमल सिंह, आदि मौजूद रहे।



Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story