×

Etawah News : इटावा में शादी के दौरान यहां बिकता है दूल्हा, जानें पूरा मामला

Etawah News :इटावा में दूल्हा बिकने का एक मामला सामने आया है जहां दूल्हे से उसकी शादी करवाने के लिए 30 हजार रुपये लिए गए।

Uvaish Choudhari
Report Uvaish ChoudhariPublished By Shraddha
Published on: 28 Aug 2021 10:22 AM GMT
शादी के दौरान यहां बिकता है दूल्हा
X

 शादी के दौरान यहां बिकता है दूल्हा

Etawah News : उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) में दूल्हा बिकने का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां दूल्हे से उसकी शादी करवाने के लिए 30 हजार रुपये लिए गए और जो लड़की दिखाई गई उसकी जगह एक अधेड़ 45 वर्षीय लड़की शादी के लिए दुल्हन बनाकर लाई गयी।

यह दृश्य देखकर दूल्हा भौचक्का रह गया और उसने शादी करवाने वाले दो लोगों से होने वाली दुल्हन बदलने की बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया और शादी के लिए दी गई रकम वापस मांगी जिसके बाद आरोपियों के द्वारा धमकी देकर उसे भगा दिया गया। होने वाली दुल्हन को बदला हुआ देख और शादी करवाने के नाम पर दी गई रकम न देने से पीड़ित दूल्हा पहुंचा सिविल लाइन थाने और पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।


शहर के सिविल लाइन थाने में शुक्रवार की शाम एक युवक दूल्हे के जोड़े में अपनी मां के साथ पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि मुझे धोखा दिया गया है। शादी के लिए 20 वर्षीय युवती दिखाई गई। जब वह आज शादी करने के लिए मंदिर पहुंचा तो 45 साल की महिला दुल्हन के जोड़े में लाकर खड़ी कर दी गई।

सिविल लाइन क्षेत्र के विजयपुरा निवासी शत्रुघन सिंह की शादी शहर के एक मोहल्ले की युवती से तय हुई थी। शत्रुघन ने बताया कि 19 अगस्त को लालपुरा स्थित नीलकंठ मंदिर में उसे लड़की दिखाई गई थी। उसने लड़की को पंसद कर उसे 1 हजार रुपये और मिठाई मुंह दिखाई भी दी थी। शुक्रवार को सिविल लाइन क्षेत्र विजयपुरा काली माता मंदिर में शादी होना तय हुआ था। वह शाम को परिवार के साथ शादी करने के लिए मंदिर पहुंचा तो उसके सामने पहले जो युवती दिखाई गई थी, उसकी जगह 45 साल की महिला को शादी के लिए लाकर खड़ा कर दिया गया। जिस पर शत्रुघ्न ने महिला को देख उससे शादी से मना करने के साथ ही उसने रस्म व बिचौलियोंमें दी गई रकम वापस मांगी, तो लड़की पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। मौके पर माहौल बिगड़ता देख वह परिवार के साथ थाने आया है। युवक ने तहरीर में गांव के दो लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है।

वहीं यह मामला मीडिया में सामने आया तो पुलिस भी हरकत में आई एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया है कि पीड़ित की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है छानबीन की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Shraddha

Shraddha

Next Story