×

प्रियंका गांधी को फर्जी बताने वाली सदर विधायक, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

Etawah News: विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रियंका गांधी ठीक से जान रही हैं कि न कांग्रेस पार्टी की सरकार आने वाली हैं, न आ रही है, न सीटें आने वाली हैं। इसलिए फर्जी घोषणाएं कर रही है।

Uvaish Choudhari
Report Uvaish ChoudhariPublished By Deepak Kumar
Published on: 1 Nov 2021 1:26 PM GMT
Etawah News in Hindi MLA Sarita Bhadauria targets Priyanka Gandhi UP Latest News Uttar Pradesh Latest News
X

विधायक सरिता भदौरिया।  

Etawah News: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपना घोषणा पत्र दावे वादे जनता को लुभाने के लिए कर रही है। इसी के चलते कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) इस बार प्रदेश में विधानसभा की बागडोर संभाल रही हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के द्वारा कई चुनावी वादे किए गए हैं, जिसमें 40 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव में टिकट देना, सरकार बनने पर बसों में यात्रा फ्री, 1 वर्ष में 3 सिलेंडर मुफ्त, बीए की छात्राओं को स्कूटी, इंटरमीडिएट की छात्राओं को मोबाइल देने जैसी घोषणाएं आए दिन प्रियंका गांधी कर रही है। हालांकि कांग्रेस नेत्री के द्वारा यूपी में जिस तर्ज से सक्रियता बढ़ी है, उसको लेकर सत्ताधारी पार्टी के लिए वैसी मुसीबत खड़ी कर रखी है।

सत्ताधारी पार्टी की इटावा सदर सीट से विधायक सरिता भदौरिया (MLA Sarita Bhadauria) आज शहर के तिब्बतियन रिफ्यूजी वूलन मार्केट का उद्धघाटन करने पहुंची थी। जहां पर तिब्बती महिलाओं ने सदर विधायक का स्वागत सम्मान किया था। इस मौके पर सदर विधायक (MLA Sarita Bhadauria) ने कहा प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ठीक से जान रही हैं कि न कांग्रेस पार्टी की सरकार आने वाली हैं, न आ रही है, न सीटें आने वाली हैं। इसलिए फर्जी घोषणाएं कर रही है। ऐसा सम्भव नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने 75 साल देश पर राज किया है और महिलाओं की क्या स्थिति थी।

भाजपा सरकार बनने से पहले किस तरह से भाजपा ने संगठन में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया और महिला जनप्रतिनिधियों के रूप में राशन कार्ड में परिवार में जनप्रतिनिधि के तौर पर मान बढ़ाया, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक कानून दिया, कांग्रेस मुस्लिमों की बात करती है, क्या उनकी सरकार में मुस्लिमों को हक मिला। 75 साल राज किया कांग्रेस ने उनकी मां ने रायबरेली से कितनी महिलाओं की दुर्दशा के लिए क्या किया। प्रियंका गांधी प्रदेश देश मे जो महिलाओ के लिए घोषणा फर्जी कर रही है, उनको पता है उनकी कहीं सरकार नहीं आने वाली। वो जो महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की बात कर रही है पहले वो 4 प्रतिशत महिलाएं ढूंढकर लाएं। कांग्रेस से न महिला, न पुरुष कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story