×

Etawah News: बीजेपी विधायक विनय शाक्य देंगे इस्तीफा, स्वामी प्रसाद के साथ रहने की बात कही

Etawah News: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और अन्य तीन विधायक के द्वारा भाजपा छोड़ने के बाद कल से उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढा हुआ है।

Uvaish Choudhari
Report Uvaish ChoudhariPublished By Monika
Published on: 12 Jan 2022 8:31 AM GMT (Updated on: 12 Jan 2022 8:44 AM GMT)
Vinay Shakya
X

बीजेपी विधायक विनय शाक्य (photo : social media ) 

Etawah News: उत्तर प्रदेश इटावा- विधूना विधायक विनय शाक्य (Vinay Shakya) ने अपने अपहरण की बात को सिरे से नकारा। स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बेहद करीबी है विनय शाक्य। इस समय अपने इटावा (Etawah) शांति कॉलोनी स्तिथ आवास पर अपने भाई देवेश और अपनी माँ के साथ मौजूद हैं। देवेश शाक्य ने भाई के अपहरण को बताया षड्यंत्र। विनय देंगे बीजेपी स्तीफा स्वामी प्रसाद के रहेंगे साथ।

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) और अन्य तीन विधायक के द्वारा भाजपा छोड़ने के बाद कल से उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढा हुआ है। औरैया जनपद के विधूना से बीजेपी विधायक विनय शाक्य की भी पार्टी छोड़े जाने की अटकलें तेज हो चली थी। जिसके बाद विधायक की पुत्री रिया शाक्य ने कल शाम वीडियो जारी करते हुए अपने चाचा देवेंद्र शाक्य पर उनका अपहरण करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद में सर्दी के मौसम में सियासी गर्मी और बढ़ चली थी।

औरैया जनपद के विधूना विधानसभा सीट (Vidhan sabha Seat ) से भाजपा विधायक विनय शाक्य अपने भाई एवं मां के साथ अपने इटावा आवास पर मौजूद हैं। देवेश शाक्य ने अपनी भतीजी रिया के उस वीडियो को बताया षड्यंत्र का हिस्सा जिसमें वह अपने चाचा पर अपने पिता को अगवा करने का आरोप लगा रही है ।

विनय शाक्य ने इशारों ही इशारों में स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के साथ जाने के साफ संकेत दे दिए है। विनय शाक्य पिछले एक साल से ब्रेन हेमरेज (brain hemorrhage) से पीढ़ित होने के बाद बोलने में असमर्थ है इशारो से बात करते है। बेटी द्वारा उनके अपहरण के सवाल पर उन्होंने मुस्कुरा कर खारिज कर दिया।

वही भाई देवेश ने भतीजी के आरोपो को सिरे से नकारा, कहा भाई का लखनऊ पीजीआई में पिछले साल से इलाज चल रहा है, उसी के सिलसिले में लखनऊ गया था ।

स्वामी प्रसाद को बताया राजनीतिक गुरु

आपको बताते चलें कल विधायक विनय शाक्य अपने के साथ लखनऊ में थे जिसके बाद यह चर्चाएं चल रही थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ विधूना विधायक भी भाजपा का दामन छोड़ सकते है। इन चर्चाओं के बीच देर शाम उनकी बेटी रिया ने राजनैतिक सरगर्मी तब और बढ़ा दी जब उन्होंने अपने चाचा देवेश पर पिता का अपहरण करने का आरोप लगा दिया। देर रात विनय शाक्य उनकी माँ व उनके भाई लखनऊ से वापस अपने इटावा आवास पर पहुंचे जिसकी सूचना मिलते ही उनकी बेटी रिया अपने पिता को लेने पहुंची जहां पर पिता पुत्री में बात चीत होने के बाद उनकी पुत्री वापस चली गयी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story