×

Etawah News: सैफई में सपा सांसद रामगोपाल यादव ने योगी व मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना

उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के गांव सैफई में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने अपनी..

Uvaish Choudhari
Report Uvaish ChoudhariPublished By Deepak Raj
Published on: 26 Aug 2021 5:28 PM GMT (Updated on: 26 Aug 2021 5:29 PM GMT)
Ramgopal Yadav In a programme
X

कार्यक्रम के दौरान सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव

Etawah News: उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के गांव सैफई में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने अपनी जन आक्रोश यात्रा का समापन आज इटावा के सैफई प्रदर्शनी पंडाल में किया। समाजवादी पार्टी के समर्थन में 16 अगस्त को महान दल ने पीलीभीत जनपद से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा प्रदेश कई जनपदों से होते हुए आज आखिरी दिन मैनपुरी जनपद से होते हुए सैफई में समापन हुई।


कार्यक्रम के दौरान सपा के सांसद रामगोपाल यादव

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो० रामगोपाल यादव समेत सैकड़ो सपा कार्यकर्ता और नेता सैफई महोत्सव पंडाल में इकट्ठे हुए रामगोपाल यादव ने समापन के दौरान भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार को निर्दयी और यूपी सरकार को जुल्मी, जालिम बताते हुए लोगों को सड़कों पर उतरकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कहा और सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जनआक्रोश यात्रा के समापन समारोह सैफई में हुआ

सैफ़ई पहुंची जनआक्रोश यात्रा के समापन समारोह पर महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य हजारो कार्यकर्ताओ के साथ मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के गांव सैफई पहुंचे। जहां पर सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने फूल माला पहनाकर केशवदेव का स्वागत किया। सोलह अगस्त को यूपी के पीलीभीत से महान दल ने सपा के समर्थन में यूपी सरकार के खिलाफ जनआक्रोश यात्रा की शुरुआत की थी। महान दल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबन्धन किया है। और नारा दिया है महान दल ने ठाना है अखिलेश को सीएम बनाना है।

सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने यात्रा के समापन समारोह पर केंद्र और प्रदेश की सरकार को जुल्मी और निर्दयी, जालिम बताते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार सड़क बेच रही है रेलवे, मोबाइल लाइन समेत देश की तमाम सम्पत्ति देश के चार पांच उद्योगपतियों के हाथ मे बेच रहे है। यह लोग सब बेच रहे है। रामगोपाल ने कहा मैने भाजपा के नेता से कहा कि सब बेंच दोगे तो सरकार राज्य किस पर करोगे। उन्होंने कहा कि यहां की सरकार अन्याय की पर्यायवाची हो गयी है। महिलाएं बेरोजगारों और युवाओ के खिलाफ़ फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे है।


पार्टी का प्रचार करते सपा व महान दल के कार्यकर्ता व नेता


सरकार को हटाने के लिए लोगो को सड़कों पर उतरना होगा, यह सरकार कोरोनकाल में लोगो को ऑक्सीजन और चिकित्सीय सुविधा नही दे पाई प्रदेश सरकार कह रही है कि तेईस हजार लोग मरे है। लेकिन एक समाचार चैनल के बड़े पत्रकार से बात की तो उनसे पता चला कि हकीकत में पंद्रह से सत्तरह लाख लोग मरे है। केंद्र जुल्मी और प्रदेश की निर्दयी सरकार कब तक चलेगी 2022 में प्रदेश से और 2024 में केंद्र से जुल्मी और निर्दयी लोगो की सरकार चली जायेगी। उन्होंने लोगो से हाथ उठवाकर विधानसभा चुनाव में सपा और महानदल के प्रत्याशी को बिना किसी भेदभाव के वोट देने का आश्वासन लिया।

महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने कहा कि यूपी में महानदल और समाजवादी पार्टी मिलकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता से उखाड़कर फेकेंगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, कार्तिकेय यादव, राजीव यादव, अशोक यादव, कुलदीप गुप्ता संटू, सपा नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी, राकेश यादव, सैफ़ई प्रधान रामफल बाल्मीकि, कमलेश कठेरिया, सहित सभी फ्रंट के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story