×

Etawah News: सैफ़ई पहुंचे अखिलेश यादव ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात, कहा- 2022 में बनेगी सपा की सरकार

सैफ़ई पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में सपा की ही हर हाल में सरकार बनेगी।

Uvaish Choudhari
Published on: 21 Aug 2021 11:24 AM GMT
Akhilesh Yadav reached Saifai, met the workers, said- SP government will be formed in 2022
X

इटावा: कार्यकर्ताओं के बीच बच्ची से राखी बंधवाते अखिलेश यादव

Etawah News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए कल देर शाम अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। अखिलेश यादव ने कल ही कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए समय दे दिया था। आज सैफ़ई में हजारों सपाई अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओ से बात चीत की और उनका हाल जाना।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में सपा की ही हर हाल में सरकार बनेगी। अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हराने का मन बना लिया है। बीजेपी अपने घोषणा पत्र के आधार पर कोई भी काम नहीं कर सकी है न कोई काम किया है।

सब मिलकर भाजपा को हराएंगे- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव की हार हर किसी ने देखी है, जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बुरी तरीके से पछाड़ा है। बिहार, बंगाल चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने बदनीयती से काम किया है वो सबने देखा है। जिसके लिए यूपी चुनाव में भी नेता कार्यकर्ता तैयार उसका डटकर मुकाबला करने के लिए। शिवपाल यादव से गठबंधन की बात पर अखिलेश ने कहा कि जो छोटे दल पार्टी भाजपा को हराना चाहती है उसके लिए सपा ने रास्ता खोला है सब मिलकर भाजपा को हराएंगे।

सपा की रणनीति भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उतारने की

समाजवादी पार्टी अपनी रणनीति के मुताबिक काम कर रही है। सपा की रणनीति भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उतारने की है जिसमें वह हर हाल में कामयाब होगी। सतीश चन्द्र मिश्रा के द्वारा इटावा में ब्राह्मण महा सभा का कार्यक्रम आयोजित करने के सवाल पर उन्होंने कहा है अच्छी बात है आये तो इटावा का सफारी पार्क देखकर जाएं और देखें कि इटावा में सपा सरकार में कितना विकास हुआ है।

रिपोर्ट- उवैश चौधरी, इटावा

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story