×

पलायन मामला: बिल्हा गांव पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ितों का जाना हाल

फर्रूखाबाद के कंपिल बिल्हा गांव में भाजपा नेता की ओर से हो रही दबंगई के कारण ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। इन परिवारों से मिलने समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा और हर सम्भव मदद का आश्वसन दिया।

Dilip Katiyar
Report Dilip KatiyarPublished By Deepak Kumar
Published on: 29 Aug 2021 1:57 PM GMT
SP delegation reached Bagaha village in Farrukhabad
X

फर्रूखाबाद के बिल्हा गांव पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल। (Social Media)

Farrukhabad: फर्रूखाबाद के कंपिल बिल्हा गांव में भाजपा नेता की ओर से हो रही दबंगई के कारण ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। इस मामले से राजनीति गरमाने लगी है। सपा भी आज इस मामले में कूद पड़ी है। प्रताड़ित किए गए परिवारों से मिलने समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा उन्होंने पीड़ितों से बातचीत कर हर सम्भव मदद का आश्वसन दिया।

सपा की ने 5 सदस्यीय कमेटी ने पीड़ितों का जाना हाल

सपा जिलाध्यक्ष ने 5 सदस्यीय कमेटी का गठन कर थाना कंपिल के बिल्हा गांव जाकर पीड़ितों का हाल जानने के लिए दिशा निर्देश दिए थे। इसी के तहत प्रतिनिधि मंडल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, महिला सभा कि जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चीनू एडवोकेट, रामप्रकाश यादव, अकमल मंसूरी, अनिल गंगवार, आमोल यादव आदि गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से हाल जाना।

सपा नेताओं ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

पीड़ितों ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह बहन, बेटियों घर से निकलने पर छींटाकशी, टीका टिप्पणी करते है। आए दिन हम लोगों से गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। सपा नेताओं ने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा और न्याय दिलाने कि बात कही। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने थाना कंपिल पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप से पीड़ितों के संबंध में बातचीत कर प्रकरण से अवगत कराया।

सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता के इशारे पर पुलिस अनावश्यक ग्रामीणों को परेशान न करें। सपा प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि पीड़ित पक्ष से बातचीत कर क्षेत्रीय प्रधान से मदद करने के लिए कहा गया है और गांव से किसी को पलायन करने नहीं दिया जाएगा।

ये है मामला

बताते चलें कि थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमलाईपुर के मजरा बिल्हा निवासी पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह चौहान एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह के मध्य वर्चस्व की जंग चली आ रही है, जिसके चलते पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह चौहान के समर्थकों का भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है।

पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह चौहान व भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य वर्धन सिंह के बीच चुनावी रंजिश है। करीब एक वर्ष पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य वर्धन सिंह ने सत्ता की हनक में राजेंद्र सिंह पक्ष के 4 लोगों पर हत्या के प्रयास मुकदमा दर्ज कराया था।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story