×

Farrukhabad Rape Case: 3 साल की मासूम के साथ रेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Farrukhabad Rape Case: कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

Dilip Katiyar
Written By Dilip KatiyarPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 22 Sep 2021 4:35 AM GMT
Rape news
X

मासूम के साथ रेप (Concept Image) pic(social media)

Farrukhabad Rape Case: फर्रुखाबाद(Farrukhabad Rape Case) के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव में एक वहशी दरिंदें ने महज 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप(Rape Case) की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची को बहला फुसलाकर बाजरे के खेत में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

बता दें कि कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म(Duskarma ki Ghatna) का मामला(Case) प्रकाश में आया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। हलांकि की पुलिस ने काफी टालमटोल के बाद आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों के अनुसार बच्ची गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी युवक गुरनाम उर्फ ऋषभ बच्ची को पकड़ कर घर के पास ही बाजरे के खेत में ले गया। जिसके बाद बच्ची के कपड़े उतार कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी प्रकार दुष्कर्मी के चंगुल से छूट कर बच्ची अपने घर पहुंची। और अपनी मां को पूरी कहानी बताई। मां ने जब बच्ची के कपड़े देखे तो कपड़े पूरी तरीके से खून से सने हुए थे।

पिता ने दी घटना की पूरी जानकारी pic(social media)

परिजनों द्वारा उसे तत्काल प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया। लेकिन चिकित्सक ने मामला गंभीर देख कर उसे थाने जाने की सलाह दी। जिस पर पीड़ित बच्ची मां एवं पिता के साथ कंपिल थाने पहुंची। और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर पीड़ित बच्ची को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार व चिकित्सीय परीक्षण हेतु भिजवाया। लेकिन मासूम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। कंपिल मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दिन में कई बार दबिश मारी लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story