×

UP Politics: शिवपाल यादव ने सपा अध्यक्ष को निशाने पर लिया, कहा-मुख्तार अंसारी ही मेरे व सपा के बीच विघटन का कारण

UP Politics: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को जमकर निशाने पर लिया।

Dilip Katiyar
Report Dilip KatiyarPublished By Divyanshu Rao
Published on: 11 Sep 2021 3:37 PM GMT
UP Politics
X

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

UP Politics: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने बाहुबली मुख्तार अंसारी के विषय में कहा कि मुख्तार को पहले भी टिकट नहीं दिया था। उनके दो भाइयों को सपा में शामिल जरूर किया गया था यही समाजवादी पार्टी में विघटन की जड़ बने थे। मुख़्तार अंसारी को सपा में भी हमने जगह नहीं दी थी और अब प्रसपा में किसी भी अपराधी को टिकट नहीं मिलेगा। प्रसपा में किसी अपराधी की जगह नहीं है। मेरी पार्टी भी किसी भी अपराधी को टिकट नहीं देगी। शहर के बढ़पुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरे प्रदेश में तैयारियां शुरू कर दी है।

शिवपाल सिंह ने कहा सेकुलर पार्टियों से गठबंधन करेंगे

उन्होंने कहा कि पार्टी पहले सेकुलर पार्टियों से गठबंधन की बात करेगी उसके बाद प्रत्याशी घोषित करेंगे। लेकिन सपा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं उन्होंने नाम लिए बिना अखिलेश की तरफ इशारा किया कि पहले उनकी पार्टी को 350 सीटें मिल रहीं थी अब 400 सीटें मिल रही है। लगता है उन्हें हमारी जरूरत ही नहीं है।

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा गठबंधन होगा विलय नहीं

उन्होंने आगे कहा कि सपा से प्रसपा का केवल गठबंधन ही होगा विलय की सम्भावना नहीं है। लिहाजा उनके सम्मान से पहले उनकी पार्टी के जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट मिले और जिन सीटों पर उन्होंने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। उनको किसी भी कीमत पर हटाया नहीं जायेगा। यही शर्त होगी। उन्होंने भोजपुर से प्रसपा से चुनाव की तैयारी कर रहीं अर्चना राठौर को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी। उन्होंने साफ कह दिया की भोजपुर से अब गठबंधन वाले दल को यह सीट छोडनी पड़ेगी।

शिवपाल सिंह यादव की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

शिवपाल ने कहा सपा सरकार में मुख्तार के भाईयों को टिकट देने का विरोध किया

बाहुबली मुख्तार अंसारी को बसपा ने पार्टी से निकाल दिया। प्रसपा में मुख्तार अंसारी के शामिल करने के सवाल पर उन्होंने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में सपा सरकार के दौरान पहले भी मुख्तार के दो भाईयों को टिकट देने का विरोध किया था। तभी से सपा से उनका विघटन शुरू हो गया था। प्रसपा में किसी अपराधी की जगह नहीं है।

शिवपाल ने कहा यूपी की कानून व्यवस्था बेहाल

शिवपाल सिंह यादव ने कहा पूरे प्रदेश में पहले कोरोना और डेंगू और मलेरिया की बाढ़ आ गयी है। अस्पतालों में घटिया किस्म की दवाएं वितरित की जा रही हैं। जिससे मरीज ठीक नहीं हो रहे हैं। शिवपाल ने यूपी में कानून व्यवस्था को बेहाल बताया और कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट,अपहरण, चोरी व दुष्कर्म की घटनाएं कई गुना बढ़ी हैं। सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story