×

Abhay Pratap Singh: कौन हैं फतेहपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष, कैसा है अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह का राजनीतिक सफर, जानिए सबकुछ

Abhay Pratap Singh: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह को इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला है। इसके पहले उनकी पत्नी फतेहपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष थी।

Ramchandra Saini
Report Ramchandra SainiPublished By Ashiki
Published on: 8 Aug 2021 10:42 AM GMT (Updated on: 8 Aug 2021 12:46 PM GMT)
Zila Panchayat Adhyaksh Abhay Pratap Singh
X

 जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह 

Abhay Pratap Singh: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह को इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला है। इसके पहले उनकी पत्नी फतेहपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष थी। सबसे बड़ी बात कि जिला पंचायत के इतिहास में पहली बार पत्नी के बाद पति को जिला पंचायत की कुर्सी संभालने का मौका मिला है।

अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह (Abhay Pratap Singh Urf Pappu Singh) जिले के खागा तहसील के कस्बे के रहने वाले हैं और इनके पिता स्व. जुगराज सिंह क्षेत्र के एक प्रतिष्ठा व्यक्ति थे। साथ ही वर्तमान समय में भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

अभय प्रताप सिंह का जीवन परिचय

फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह कौन हैं (Abhay Pratap Singh Biography), उनकी उम्र, शिक्षा (Abhay Pratap Singh Education), परिवारिक पृष्ठभूमि (Abhay Pratap Singh) क्या है। अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह किस पार्टी (Abhay Pratap Singh Kis Party Ke hai) के हैं, उनका राजनीतिक सफर और अभय प्रताप से जुड़े विवाद इन सब के बारें में Newstrack आपको बताने जा रहा है।

अभय प्रताप सिंह की शिक्षा

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह की शिक्षा खागा के सुखदेव इंटर कालेज से हुई और इन्होंने कानपुर से परास्नातक की शिक्षा दीक्षा पूर्ण की 25 साल पहले पूर्ण की।

अभय प्रताप सिंह के यूपी में 18 कालेज हैं

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह का मुख्य व्यवसाय शिक्षा क्षेत्र है, जिनका यूपी के कई जिलों में शिक्षण संस्थान चालू है, जिनमे इंटर कालेज, डिग्री कॉलेज व इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल है। पूरे यूपी में इनके 18 कालेज संचालित है।

अभय प्रताप सिंह का राजनीतिक करियर

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह शुरू से ही भाजपा में रहे और राजनीति में इनका कद वरिष्ठ नेताओं में गिना जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाते हुए विगत 20 सालों से भाजपा की राजनीति कर रहे हैं और कई प्रतिद्वंद्वीओं को पीछे कर आज जिले के साथ प्रदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।

अभय प्रताप सिंह का परिवार

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह जिले के खागा तहसील के कस्बे के रहने वाले हैं। इनके पिता स्व. जुगराज सिंह जो क्षेत्र के जाने माने प्रतिष्ठा व्यक्ति रहे और इनके बड़े भाई उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह जो प्रदेश में बसपा की पहली बार सरकार बनी तो उस समय बसपा में थे और जब सपा की सरकार में मुलायम सिंह बने तो तब से सपा की राजनीति करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे। बीच मे उम्र के हिसाब से तबीयत ठीक ना होने पर राजनीति में कम ही दिखते हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह की पत्नी निवेदिता सिंह जो यूपी में सपा की सरकार 2016 में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा से भारी संख्या में जीत दर्ज कर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। उसी के बाद एक भाजपा में कद बढ़ गया था।

अभय प्रताप सिंह की संपत्ति

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह की वर्तमान समय में चल संपत्ति 74 लाख व अचल संपत्ति 3,50 करोड़ है।

अभय प्रताप सिंह से जुड़ा विवाद

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह राजनीति में विवाद से दूर रहते हैं और इनके अनुसार कोई भी आपराधिक इतिहास इनका नहीं है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने के बाद लोक सभा का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद आने वाले समय में जिला पंचायत की सीट पर ही रहना चाहते हैं।

इस बार हुए जिला पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने अनुसार पिछले बार हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बड़े भाई उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की रणनीति काम आई। सपा सरकार होने के बाद भी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं और इस बार 2021 के चुनाव में बड़े की रणनीति के साथ पार्टी का सहयोग भी मिला।

अभय प्रताप सिंह का फ्यूचर प्लान

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह फ्यूचर में खुद सांसद या परिवार के किसी सदस्य को सांसद देखने चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का जो निर्देश होगा उसका पालन किया जायेगा।

Ashiki

Ashiki

Next Story