Fatehpur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

Ramchandra Saini
Published on: 6 Oct 2021 10:13 AM GMT
congress karyakarta
X

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रस के कार्यकर्ता (फोटो-न्यूजट्रैक)

Fatehpur News: जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की गिरफ्तारी व दर्ज मुकदमा को लेकर गुस्सा फूट गया और पार्टी कार्यालय बुलेट चौराहा से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट जाने लगे जहां भारी पुलिस बल के साथ सीओ सिटी संजय सिंह (CO City Sanjay Singh) ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया जिस पर पुलिस की कांग्रसियों की नोकझोक हो गई और रोके जाने से नाराज कांग्रेसी विद्यार्थी चौराहे पर धरने पर बैठ गये, जंहा घंटों ड्रामा चलाने के बाद पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर वैन से लेकर पुलिस लाइन में बने अस्थायी जेल में बंद कर दिया।

आपको बता दें कि दो दिन पहले लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में केंद्रीय गृहमंत्री अजय मिश्र (Ajay Mishra) के बेटे ने 4 किसानों पर अपनी गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी थी जिस पर राजनीतिक दलों में भूचाल आ गया था। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लखीमपुर खीरी जाते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया था। उसी को लेकर जिले के कांग्रेसी नेताओं ने जुलूस निकालकर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपने नेता की रिहाई की मांग को लेकर गिरफ्तारी दी।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को जिस तरह से लखीमपुर खीरी जाते समय योगी के इशारे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। उसी को लेकर हम लोगों ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी है। हमारी मांग है कि हमारे राष्ट्रीय नेता को रिहा किया जाए और दोषी मंत्री के बेटे को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम योगी सरकार करे।





Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story