×

Fatehpur News: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं, राहुल की पार्टी से लोग टूटकर जा रहे है और अब माँ, बेटा और बहन सिर्फ पार्टी में बचे हैं

Fatehpur news: फतेहपुर की सांसद निरंजन ज्योति ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका जो उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए महिलाओं पर कार्ड खेल रही हैं।

Ramchandra Saini
Published on: 24 Oct 2021 12:03 PM GMT (Updated on: 24 Oct 2021 12:53 PM GMT)
union minister Sadhvi Niranjan Jyoti
X

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Fatehpur News: फतेहपुर जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti ) ने डाक बंगला (post office) में मीडिया से बातचीत ( Sadhvi Niranjan Jyoti ki media se batchit) करते हुए राहुल गांधी पर तंज (Rahul Gandhi par tanj) कसते हुए कहा कि राहुल की पार्टी से लोग टूटकर जा रहे हैं और अब माँ, बेटा और बहन सिर्फ तीन ही पार्टी में बचे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को भी जमकर घेरा और सवालों के कठघरे में खड़ा किया।

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फोटो : सोशल मीडिया )

केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि कांग्रेस (congress) ने समाज व जाति को बांटने का काम किया यह लोग क्या किसी को जोड़ेंगे, उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने कब्रिस्तान के नाम से दीवारें तो बनवाई थीं लेकिन मन्दिरों के लाउड स्पीकर बन्द कर दिए थे, कांवर यात्रा बन्द कराई थी।

फतेहपुर की सांसद निरंजन ज्योति ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका जो उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए महिलाओं पर कार्ड खेल रही हैं, पहले अपने मम्मी और भाई से हटकर देश की किसी अन्य महिला को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें तो मुझे लगेगा कि वह महिलाओं पर कार्ड खेल रही हैं। उन्होंने कांग्रेस की झूठे प्रचार की राजनीति पर जमकर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी पर उठाए कई सवाल (Priyanka Gandhi Per Sawal)

भाजपा सांसद निरंजन ज्योति (BJP MP Niranjan Jyoti) ने कहा कि प्रियंका गांधी राजस्थान में जाकर देखें कि महिलाओं के साथ क्या अत्याचार हो रहा है, पंजाब व महाराष्ट्र में जो हो रहा है उसमें वह नहीं बोलेंगी, छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन में जिस तरह पूजन करने वाले धार्मिक जुलूस के लोगों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई, उस पर प्रियंका का कोई कमेंट नहीं आया। उन्होंने सवाल किया कि क्या यूपी में जो मृत्यु होगी तो उसका दर्जा दूसरा होगा और राजस्थान में जो मृत्यु होगी तो उसका दूसरा दर्जा होगा। प्रियंका गांधी को कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार क्यों दिखाई नहीं दे रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story