×

Fatehpur News: किसान मेला में शामिल होने के लिए 50 किसानों का दल लखनऊ रवाना

उन्नत खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय किसान मेला में शामिल होने के लिए रवाना किया गया।

Ramchandra Saini
Published on: 25 Sep 2021 2:33 PM GMT
jilaadhikari Apoorva Dubey
X

किसानों को रवाना करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे (फोटो-न्यूजट्रैक)

Fatehpur News: किसानों के एक दल को ज़िलाधिकारी अपूर्वा दुबे (jilaadhikari Apoorva Dubey) ने राज्य स्तरीय किसान मेला (Kisan Mela) में शिरकत करने के लिए हरी झंडी दिखा कर लखनऊ के लिये रवाना किया। डीएम अपूर्वा दुबे (jilaadhikari Apoorva Dubey) ने बताया कि राज्य स्तरीय किसान मेला (Kisan Mela) में जिले के किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी जानकारी भी मिलेगी । किसानों के दल को विशाल कृषि प्रदर्शनी देखने का अवसर मिलेगा। कृषि उत्पादकता एवं कृषि यंत्रों का प्रयोग खाद्य प्रसंस्करण से आय वृद्धि की जानकारी भी मिलेगी।

प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति के माध्यम से राज्य स्तरीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम के तहत पचास किसानों का दल भेजा गया है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्तरीय किसान मेले में शामिल होकर लौटने वाले किसान वहां से जानकारी लेकर अपने गांव व क्षेत्र तथा जिले के अन्य किसानों को जागरूक करेंगे, जिससे कृषि योजनाओं का प्रसार हो सके।किसानों की टीम में महिला किसानों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। यह टीम सचिव उमेश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में लखनऊ रवाना हुई है। किसानों के दल को रवाना करते समय उप कृषि निदेशक राममिलन परिहार मौजूद रहे।


बता दें कि किसानों को तकनीकी जानकारी देने के लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किए जाते रहते हैं। इसी के तहत प्रदेश की राजधानी में राज्य स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिससे किसान प्रशिक्षित होकर उन्नत खेती की तरफ आगे बढ़ सकें। उम्मीद की जा रही है कि इससे किसानों को फायदा होगा। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी किसान परंपरागत खेती कर रहे हैं। उनके अंदर तकनीकी खेती करने का अभाव अभी भी बना हुआ है। इसके लिए जितना किसान जिम्मेदार हैं , उससे कहीं ज्यादा उन्हें जागरूक करने वाले लोग भी हैं। तकनीकी के बढ़ जाने के बावजूद आज भी किसानों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story