TRENDING TAGS :
Fatehpur News: पेड़ पर फंदे से लटका था युवक, सीमा विवाद में नहीं आई पुलिस, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Fatehpur News : यूपी के फ़तेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के जंगल में पेड़ पर युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
फंदे से लटका था युवक (सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया )
Fatehpur News : युवक का पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका था शव (fande par latka shav)। दो थाना क्षेत्र के बीच पुलिस गायब रही। घंटों लटकता रहा शव। ग्रामीणों ने किया हंगामा। युवक का भाई से चल रहा था सम्पति को लेकर विवाद (sampatti prr vivad) , कल भी हुआ था विवाद। जिले के थरियांव (thariyaon) थाना क्षेत्र की घटना।
यूपी के फ़तेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के जंगल में पेड़ पर युवक (yuvak ka shav ) का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जहां मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन दो थाना असोथर व थरियांव क्षेत्र के बॉर्डर पर घटना (border par ghatna) होने से घंटों पुलिस मौके पर नहीं पहुची। जिस पर ग्रामीणों के साथ परिजनों ने हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पहुंची थरियांव थाना पुलिस ने शव उतारने का प्रयास किया जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। काफी देर बाद परिजनों के शांत होने पर शव को पोस्टमार्टम को भेज अब पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
सम्पति बटवारे को लेकर हुआ था विवाद
इस मामले में अभी तक पुलिस को परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है। थाना प्रभारी सतेंद्र भदौरिया ने बताया कि मृतक युवक असोथर थाना क्षेत्र के खैराहा गांव के रहने वाला शंकर यादव पुत्र रमजानी है। जिसका अपने भाइयों राजेन्द्र यादव व सुरेंद्र यादव से सम्पति बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था मृतक सभी में छोटा था। जिसका कल विवाद हुआ था, जहां डायल 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे और मामला शान्त कराकर वापस आ गए थे और परिजनों के अनुसार मृतक शंकर यादव शाम को घर से निकल आया जिसका शव पेड़ पर लटका मिला है। मृतक की पत्नी सीमा देवी, एक लड़का व एक लड़की है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। मृतक की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि कल बटवारे में और हिस्सा को लेकर एक भाई और हिस्सा मांग रहे थे जिसको विवाद हुआ था।