×

UP Politics: फ़तेहपुर में शिवपाल यादव का बीजेपी पर हमला, भतीजे अखिलेश यादव पर कसा तंज

UP Politics: मीडिया से रूबरू होते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आगरा में सफाईकर्मी की हत्या की घटना पर कहा कि आगरा में एक स्वीपर को पुलिस वालों ने पीट पीटकर मार डाला।

Ramchandra Saini
Report Ramchandra SainiPublished By Divyanshu Rao
Published on: 21 Oct 2021 8:39 AM GMT
UP Politics
X

शिवपाल सिंह यादव की तस्वीर 

UP Politics: फ़तेहपुर जिले में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर आये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (rashtriy adhyaksh Shivpal Singh Yadav) का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वगत किया जहां शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Today News) पर तंज कसा तो भाजपा सरकार (BJP Sarkar) पर तीखा हमला बोला है।

मीडिया से रूबरू होते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आगरा में सफाईकर्मी की हत्या की घटना पर कहा कि आगरा में एक स्वीपर को पुलिस वालों ने पीट पीटकर मार डाला, अगर उसने चोरी की थी उसे बैठाकर तफ्तीश कर लेते, उस घटना में चोरी करने वाले कोई और हैं और गरीब आदमी को योगी सरकार की पुलिस ने मार डाला। अगर वह जीवित रहता तो राज खुल जाता, इसलिए उन्होंने मार डाला।


शिवपाल सिंह यादव

उऩ्होंने कहा बीजेपी वाले तो वही हैं सिर्फ ठोको, गोली चलाओ, किसी के जिंदगी की कमाई को बर्बाद कर दो, बीजेपी वाले ठोकने वाले लोग हैं, वहीँ अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि हम जब समाजवादी पार्टी में थे तो पार्टी कितनी बुलंदियों पर थी, कितनी बार सरकार बनी, नेताजी तो दो बार प्रधानमंत्री बनते बनते रह गए, अगर समाजवादी व अखिलेश मेरे साथ मिलकर काम किये होते तो आज समाजवादी पार्टी देश में नंबर 1 की पार्टी होती या नंबर 2 पर होती और भारतीय जनता पार्टी यहाँ नहीं होती, मेरे रहने से फर्क पड़ता और देश में सपा की चार प्रदेशों में सरकार होती।

शिवपाल यादव ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा की भाजपा सरकार (Shivpal Yadav Ne BJP Sarkar Par Hamla bola) पूरी तरह से इकबाल खो चुकी है, जनता के लिए कुछ नहीं किया। सिर्फ की बड़ी बड़ी बातें कर रही है, उन्होंने प्रदेश में प्रत्याशी उतारने के सवाल पर कहा कि अभी तो एलायंस की बात चल रही है, हमारी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी है, एलायंस जब हो जाएगा तो सीटों का भी बंटवारा भी हो जाएगा। जहाँ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी होगी, प्रदेश में उसी की सरकार होगी।

प्रसपा नेता ने सड़क पर तंज कसते हुए कहा कि सड़कों की स्थिति काफी ख़राब है, जिस सड़क का कार्य हुआ वह सिर्फ सपा सरकार में हुआ, बीजेपी सरकार में कुछ नही हुआ, सिर्फ नाम बदलने के अलावा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021, UP Politics, UP Politics news, up politics news hindi, up politics latest news, up politics latest news in hindi, up politics news today in hindi, up politics news today in hindi live, shivpal yadav , shivpal yadav attack on BJP, shivpal yadav ne bjp sarkar par hamla bola,shivpal yadav ne bjp sarkar par hamla bola hai, shivpal yadav party, shivpal yadav news, shivpal yadav news in hindi,shivpal yadav today news in hindi, shivpal singh yadav latest news,shivpal singh yadav latest news in hindi

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story